चालकों को यातायात नियमों का पालन हेतु जागरूक किया : NN81

Notification

×

Iklan

चालकों को यातायात नियमों का पालन हेतु जागरूक किया : NN81

07/01/2024 | January 07, 2024 Last Updated 2024-01-07T16:31:16Z
    Share on

 विदिशा लोकेशन गंजबासौदा

 संवाददाता संजीव शर्मा


स्लगन-- चालकों को यातायात नियमों का पालन हेतु जागरूक किया।



गंज बासौदा पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन व समीर यादव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। जो की 1 जनवरी से 15 जनवरी तक चलाया जाएगा। सड़क सुरक्षा पखवाड़े के अंतर्गत आज शहर के विभिन्न ढाबो, होटलो, आदि में कार्यरत कर्मचारी एवं उनके संचालकों को यातायात स्टाफ विधि दिशा द्वारा सड़क दुर्घटना से होने वाली जनहानि को रोकने हेतु यातायात नियमों के संबंध में जागरूक किया। एवं सभी को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइए दी गई। साथ ही ट्रैक्टर ट्राली में रिफ्लेक्टर लगाए गए। वहीं शहर के विभिन्न स्थानों पर यातायात नियमों का पालन न करने वाले 22 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही की गई।