भाजपा नेता ने जिले भर में दर्जन से अधिक कार्यक्रमों में शिरकत, जनता का मिल रहा अपार जनसमर्थन : NN81

Notification

×

Iklan

भाजपा नेता ने जिले भर में दर्जन से अधिक कार्यक्रमों में शिरकत, जनता का मिल रहा अपार जनसमर्थन : NN81

23/01/2024 | January 23, 2024 Last Updated 2024-01-23T07:56:57Z
    Share on

 बिग ब्रेकिंग न्यूज़ जनपद फर्रुखाबाद राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन भाजपा नेता विकास राजपूत ने एक सैकड़ा संतो का किया सम्मान ।।


भाजपा नेता ने जिले भर में दर्जन से अधिक कार्यक्रमों में शिरकत, जनता का मिल रहा अपार जनसमर्थन



अयोध्या में 500 वर्षों के इंतजार के बाद जहां भगवान श्री राम की भव्य वापसी हुई। पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भव्यता के साथ संपन्न किया गया। वहीं फर्रुखाबाद में भाजपा नेता विकास राजपूत ने एक सैकड़ा से अधिक संतो को दक्षिणा देकर उनका सम्मान किया। साथ ही उनके लिए हमेशा तत्पर रहने का वायदा भी उनसे किया।



फर्रुखाबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी से टिकट के प्रबल दावेदार विकास राजपूत आम जनता के बीच लगातार लोकप्रिय हो रहे हैं। सोमवार को पांचाल घाट मेला श्रीराम नगरिया पहुंचे विकास राजपूत ने संतों से आशीर्वाद लिया। 100 से अधिक संतो को दक्षिणा देकर उनका सम्मान किया। साथी एक दर्जन से अधिक संतो को भगवान शॉल ओढ़ाकर आशीर्वाद लिया।



इसके बाद भाजपा नेता विकास राजपूत ने खुदागंज व ग्राम रजीपुर में आयोजित राम मंदिर से जुड़े हुए कई कार्यक्रमों में प्रतिभा किया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास राजपूत का क्रेज बढ़ रहा है। आम जनता के बीच बढ़ती  लोकप्रियता राजनैतिक सरगर्मियां तेज करती नजर आ रही है।



खासकर युवा भाजपा नेता विकास राजपूत के साथ जुड़ने को इच्छुक नजर आते हैं। सोमवार कौन के कार्यक्रमों में युवाओं में उनके प्रति क्रेज दिखाई दिया।



भाजपा नेता विकास राजपूत ने कहा कि 500 वर्षों के कठिन परिश्रम व अधिक प्रयासों के बाद भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। इन 500 वर्षों के बीच लाखों लोगों ने भगवान राम के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन सभी को हम नमन करते हैं। फर्रुखाबाद की जनता के लिए भी राम राज्य आए, इसलिए हुआ है अपना सर्वस्व निछावर करने के लिए तैयार हैं। जिला संवाददाता अनिल कुमार यादव न्यूज़ नेशन 81