हादसे में कई लोग हुए घायल : NN81

Notification

×

Iklan

हादसे में कई लोग हुए घायल : NN81

30/01/2024 | जनवरी 30, 2024 Last Updated 2024-01-29T18:41:00Z
    Share on

 *👉🏼बड़ी खबर*


*💥कोतवाली थाना अंतर्गत मंसूरी पेट्रोल पंप के पास हाइवे पर पिकअप वाहन पलटने की खबर है।इस हादसे में क़ई लोगो के घायल होने की खबर है,सभी घायलों को 108 की मदद से  जिला अस्पताल लाया जा रहा है।*


      *सूत्रों की माने तो दुर्घटनाग्रस्त वाहन चंदिया थाना अंतर्गत ग्राम सलैया का है,सभी घायल ग्राम डिंडौरी और सलैया के है।ये सभी किसी वैवाहिक कार्यक्रम में मंडप गाड़ने उमरिया स्थित विकटगंज आ रहे थे,इसी बीच मंसूरी पेट्रोल पम्प के पास हादसे का शिकार हुए है।


सूत्रों की माने तो सड़क पर विचरण कर रहे किसी जानवर को बचाने वाहन अनियंत्रित हुवा और हादसे का शिकार हुआ है।बताया जाता है कि हादसे में गम्भीर रूप से घायल सूरज पिता सम्पत यादव निवासी डिंडौरी गम्भीर है,जिनका प्राथमिक उपचार कर अभी अभी चिकित्सकों के परामर्श पर जबलपुर रेफर कर दिया गया है इस हादसे में सूरज पिता संपत यादव उम्र 23 वर्ष हेड इंजुरी का शिकार हुआ है,जिस वजह से गम्भीर है,

इनका प्राथमिक उपचार कर जबलपुर रेफर कर दिया गया है,इनके अलावा हादसे में *जितेंद्र पिता रामपाल यादव उम्र 30,दुर्गा पिता राजेश यादव उम्र 17,धनपत पिता सभापति यादव उम्र 45,सोमू पिता भोला प्रसाद महोबिया उम्र 21,जीवन पिता सभापति यादव उम्र 38,सुदर्शन पिता सभापति यादव उम्र 35 वर्ष,हितेश पिता पुन्नू लाल उम्र 30 वर्ष,राकेश पिता सुखनंदी महोबिया उम्र 48,दुखिलाल पिता अच्छे लाल यादव उम्र 56 वर्ष घायल है,जिनका उपचार जिला अस्पताल में चिकित्सकों की टीम कर रही है,ये सभी घायल चंदिया थाना अंतर्गत ग्राम डिंडोरी के बताए जा रहे है।_*