चिकित्सक अपने समय का ध्यान रखें : NN81

Notification

×

Iklan

चिकित्सक अपने समय का ध्यान रखें : NN81

14/02/2024 | February 14, 2024 Last Updated 2024-02-13T22:17:46Z
    Share on

 *ब्यूरो चीफ अनिल जोशी दुर्ग (छ.ग.)*

*समाचार*


*चिकित्सक अपने समय का ध्यान रखें - कलेक्टर सुश्री  चौधरी*



        दुर्ग 13 फरवरी 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश  चौधरी की अध्यक्षता में गर्भधारण पूर्व और प्रसवपूर्व निदान तकनिक (पी.सी.पी.एन.डी.टी.ए.) एक्ट के अंतर्गत जिला सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न हुई। कलेक्टोरेट सभाकक्ष मे आज आयोजित इस बैठक मे कलेक्टर ने सोनो ग्राफी करने वाले चिकित्सकों का समय निर्धारित करने के साथ समय पर सोनोग्राफी होना सुनिश्चित करनें निर्देशित किया।  कलेक्टर ने दो नये सेंटर्स  के बारे में जानकारी ली। डाॅ. आर. के. खण्डेलवाल नोडल अधिकारी ने बताया की भौतिक सत्यापन करने के उपरांत चयन किया जायेगा। कलेक्टर ने डाॅक्टर्स को विशेषतौर पर अपने समय का ध्यान रखना सुनिश्चित करें। बैठक में सीएमएचओ डाॅ. जे. पी. मेश्राम, समाज सेवी चंचल सेठिया व लीगल एक्सपर्ट  विजय कुमार मौजूद थे।