हर साल फाल्गुन माह कि शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन लगता है। बता दें कि होली से आठ दिन पहले होलाष्टक की शुरुआत होती है। पंचाग के मुताबिक इस साल होलाष्टक 7 मार्च 2025 से शुरू हो रहा है। होलाष्टक का समापन 13 मार्च यानी होलिका दहन के दिन होगा।
होलाष्टक में क्या काम नहीं करना चाहिए?
- होलाष्टक के दौरान शादी-विवाह, सगाई और गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।
- होलाष्टक में नया घर, भूमि, वाहन और पैसों का निवेश आदि कार्य नहीं करने चाहिए।
- होलाष्टक के दौरान मुंडन, नामकरण भी नहीं करना चाहिए।
- होलाष्टक में दुकान या कोई नया बिजनेस की शुरुआत भी नहीं करना चाहिए
होलाष्टक के दौरान क्या काम करना चाहिए?
- होलाष्टक में गरीब और जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और धन का दान करना चाहिए।
- होलाष्टक के दौरान पूजा और जप कराना शुभ माना जाता है।
- होलाष्टक में विष्णु सहस्रनाम, हनुमान चालीसा या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए।
- होलाष्टक के दौरान पितरों का तर्पण और पिंडदान करने से पूर्वजों की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
होली 2025 कब है?
हर फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इस बार पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 13 मार्च को सुबह 10 बजकर ३५ मिनट पर होगा। पूर्णिमा तिथि समाप्त 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर होगा। इस साल होली का त्यौहार 14 मार्च 2025 को मनाया जाएगा।