नव निर्वाचित जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा जनपद सदस्यो का शपथ ग्रहण सम्पन्न: NN81

Notification

×

Iklan

नव निर्वाचित जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा जनपद सदस्यो का शपथ ग्रहण सम्पन्न: NN81

25/03/2025 | मार्च 25, 2025 Last Updated 2025-03-25T05:26:38Z
    Share on

 Reported By: Dhaneshwar Sahu 

Edited By: Abhishek Vyas @abhishekvyas99 


नव निर्वाचित जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा जनपद सदस्यो का शपथ ग्रहण सम्पन्न, सद्भावना भवन में समर्थकों और अतिथियों की मौजूदगी सम्पन्न हुआ कार्यक्रम:

सक्ती। लोकतंत्र में कब किसका किस्मत बदल जाए इसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल है, लोकतंत्र की यही खूबसूरत तस्वीर जैजैपुर जनपद पंचायत के अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में देखने को मिला। सद्भावना भवन जैजैपुर में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में जब जनपद के नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा परदेशी खूंटे ने जैसे ही अध्यक्ष पद के लिए शपथ लिया वैसे ही हाल में बैठे सभी जनपद सदस्यों के अलावा कार्यक्रम में मौजूद अतिथिगण,जनता ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया। आपको बता दें, जनपद पंचायत सदस्य के रूप में पुष्पा खूंटे ने बतौर जनपद सदस्य के रूप में जीत हासिल की थी। लेकिन जनपद पंचायत जैजैपुर में अध्यक्ष का पद एस सी महिला के लिए आरक्षित होने के चलते भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें जनपद अध्यक्ष के रूप में अपना समर्थित प्रत्याशी घोषित किया था, और पुष्पा खूंटे ने एकतरफा जीत हासिल करते हुए जनपद अध्यक्ष  बनी है। इसके साथ उपाध्यक्ष के लिए सीताराम चंद्रा ने भाजपा के समर्थन से चुनाव जीता है। आज हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम में जनपद पंचायत क्षेत्र के सभी जनपद सदस्यों के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल,कृष्णकांत चंद्रा, गोपीसिंह ठाकुर,कीर्तन चंद्रा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सोनसाय देवांगन ,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष महेंद्र चंद्रा,   भूषण चंद्रा, सचिन सिंह,भगवान दास किशोर, सुखदेव खुटे   सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 


सामान्य गृहणी से बनी अध्यक्ष

आपको बता दे, पुष्पा खूंटे जनपद पंचायत जैजैपुर के अंतर्गत आने वाले एक छोटे से ग्राम पंचायत आमाकोनी में सामान्य गृहणी थी। जिन्हें राजनीति के  क शब्द की भी जानकारी नही है, वे अपने घर की घरेलू काम काज के अलावा कभी राजनीति में नही थी। लेकिन इस बार के चुनाव में उन्होंने अध्यक्ष बनकर एक नया ईतिहास स्थापित कर महिलाओं को भी संदेश दिया है, की जब कभी मौका मिले तो अपने आप को किसी से कम नही समझना चाहिए। इससे पहले उनके पति परदेशी खूंटे उस पंचायत के सरपंच रहे है, जिसने अपने 5 साल के कार्यकाल में अपने गांव का खूब विकास कार्य कराया जिसका लाभ उन्हें जनपद अध्यक्ष के रूप में पुष्पा खुटे को मिला।


जनता की समस्याओं को मिलकर करेंगे क्षेत्र का विकास कार्य 

जनपद पंचायत के अध्यक्ष पुष्पा खूंटे ने अपने संबोधन में भाजपा के शीर्ष नेताओं और क्षेत्र के जनता का आभार प्रकट किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्या को दूर करना ही उनकी पहली प्राथमिकता है। आज केंद्र में और राज्य में हमारी भाजपा की सरकार है, तो हमारी कोशिश रहेगी क्षेत्र की जनता को सरकार की योजनाओं का बेहतर से बेहतर लाभ दिलवाना, इतना ही नही जनता कि समस्याओं का हम सभी विकास की गाथा को रचेगे ।


भाजपा के अनेक नेताओं ने संबोधन किया 

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी से निविरोध निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी चंद्रा,  जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ,पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा,  जिला उपाध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर ने भी अपनी उद्बोधन  में भारतीय जनता पार्टी विकास की गाथा को रचा और कहा केंद्र एवं राज्य सरकार के साथ जनपद पंचायत जैजैपुर  में तीसरी इंजन की सरकार बन गई है इसलिए इस जनपद पंचायत जैजैपुर में विकास की गाथा रचेगी ।


किसी भी नेता ने मीडिया का जिक्र नहीं किया 

भारतीय जनता पार्टी के सभी नेताओं ने अपने-अपने तरीके से उद्बोधन किया लेकिन किसी भी नेता ने मीडिया का जिक्र अपने उद्बोधन में नहीं किया इस तरह से केवल अपने ही भारतीय जनता पार्टी की विजय गाथा को जनता को बताते रहे ट्रिपल इंजन की सरकार होने से विकास की गाथा गाए ।