पचोरा पंचायत समिति प्रशासन की मनमानी के चलते ग्राम पंचायत कर्मचारीयो पर आई भुकमरी की नोबत - NN81

Notification

×

Iklan

पचोरा पंचायत समिति प्रशासन की मनमानी के चलते ग्राम पंचायत कर्मचारीयो पर आई भुकमरी की नोबत - NN81

27/06/2025 | जून 27, 2025 Last Updated 2025-06-27T09:24:08Z
    Share on


पाचोरा पंचायत समिति के नवनियुक्त गट विकास अधिकारी के.बी.अंजणे साहब का ग्राम पंचायत कर्मचारी महासंघ के उपजिला अध्यक्ष राजेंद्र भाऊ खरे, पचोरा तालुका अध्यक्ष मंगेश खैरनार, उपतालुका अध्यक्ष नीलेश गोपाल ने अंजने साहब का  फूलों का गुलदस्ता भेंट देकर अभिनंदन किया, ओर विभिन्न मांगों का विवरण सौंपा. ग्राम पंचायत कर्मचारियों का वेतन चार माह से थकीत  है ,तथा जिला परिषद द्वारा एक माह का वेतन बिल पंचायत समिति को भेजे हुए बीस दिन हो चुके हैं। लेकिन, पचोरा पंचायत समिति के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण अभी तक ग्राम पंचायत कर्मचारियों के खातों में राशि हस्तांतरित नहीं हो पाई है, जिससे उनके सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस संबंध में ग्राम पंचायत कर्मचारी महासंघ के उप जिला अध्यक्ष राजेंद्र भाऊ खरे ओर उनके साथियों ने गट विकास अधिकारी अंजने साहब से चर्चा करके संबंधित कर्मचारी के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। इस अवसर पर पचोरा पंचायत समिति के विस्तार अधिकारी दीपक शिंदे साहब, धस साहब पाटिल साहब, उपस्थित थे। ग्राम पंचायत कर्मचारियों की मांग है  कि पचोरा पंचायत समिति के उन कर्मचारियों पर कडी से कडी कार्यवाही किये जाय , जिन्होंने समय पर वेतन का भुगतान नहीं किया।

 न्यूज़ नेशन 81 के लिए चंदू खरे जलगांव