महामंत्री नगर निगम पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कोरबा विधानसभा के मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं का जताया आभार : NN81

Notification

×

Iklan

महामंत्री नगर निगम पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कोरबा विधानसभा के मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं का जताया आभार : NN81

20/11/2023 | November 20, 2023 Last Updated 2023-11-20T06:27:04Z
    Share on

 छत्तीसगढ़ कोरबा से अजय तिवारी की रिपोर्ट 





भाजयूमो जिला महामंत्री नगर निगम पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कोरबा विधानसभा के मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं का जताया आभार



कोरबा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पूर्व महापौर लखन लाल देवांगन को मिले मतदाताओं का अपार जन समर्थन और भारतीय जनता पार्टी के एक-एक मेहनतकश कार्यकर्ताओं के के प्रति भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री कोरबा नगर निगम के पार्षद नरेंद्र देवांगन ने हृदय की गहराई से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि धनबल एवं जनबल की लड़ाई में कोरबा विधानसभा की जनता जनबल का समर्थन करते हुए भरपूर सहयोग प्रदान किया इसके लिए मैं सबको दिल से प्रणाम करता हूं। भारतीय जनता पार्टी के ऊर्जावान साथियों ने जिस तरह से साथ दिया उसके लिए भी मैं नमन करता हूं।  जनता से किए वादे को पूरा करने के लिए हम पूरी तरह कटिबद्ध रहेंगे। सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं पदाधिकारीयों एवं जनता जनार्दन कोरबा विधानसभा के मतदाताओं का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूं।