कांग्रेस प्रत्याशीयो के समर्थन में एक विशाल आमसभा को संबोधित किया : NN81

Notification

×

Iklan

कांग्रेस प्रत्याशीयो के समर्थन में एक विशाल आमसभा को संबोधित किया : NN81

06/11/2023 | नवंबर 06, 2023 Last Updated 2023-11-06T16:16:30Z
    Share on

 *कुक्षी विधानसभा के डही मे प्रियंका गांधी ने किया सम्बोधित*


*बेरोजगारी,भ्रष्टाचार एवं महंगाई जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार को आड़े हाथो लिया*


*अर्जुन के तिर की तरह अपने वोट उपयोग करने की कही बात*


*आदिवासी संस्कृति से किया गया स्वागत*


धार संवाददाता महेश सिसोदिया 





डही कुक्षी* कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और स्टार प्रचारक श्रीमती प्रियंका गांधी ने आज 6 नव. को कुक्षी विधानसभा के डही में कांग्रेस प्रत्याशीयो के समर्थन में एक विशाल आमसभा को संबोधित किया। जिसमे हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकताओं शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि कुक्षी विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व केबिनेट मंत्री एवम स्थानीय विधायक सुरेंद्र सिंह हनी बघेल कांग्रेस प्रत्याशी है। 

  डही में प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन कहा अर्जुन अपनी नजर और ध्यान को केंद्रित कर तीर चलाते थे, इसी तरह अपने वोट को चलाओ। तीर सही लगने से आपका भविष्य मजबूत बन सकता है।'

मेरी दादी का आपसे भावनाओं का रिश्ता था मैं इंदिरा जी की पोती हूं। उन्हें गुजरे हुए 30 साल से ज्यादा गुजर गए । फिर भी आप उन्हें याद करते हैं। क्योंकि, वे आपकी संस्कृति को समझती थीं। आपसे उनका रिश्ता राजनीति का नहीं, भावनाओं का था । पं. जवाहरलाल नेहरू, राजीव गांधी ने भी आपकी आदिवासी संस्कृति और परंपरा का आदर किया।

उन्होंने सीधी पेशाबकांड पर CM शिवराज को घेरते हुए कहा, 'चुनाव का समय है तो मुख्यमंत्री ने उस लड़के के पैर धोए, जिसके साथ गंदी हरकत हुई थी । 

देश में इतनी बेरोजगारी 45 साल में नहीं रही आज सिर्फ मध्यप्रदेश में 90% से ज्यादा सरकारी पद खाली हैं, 18 साल से भाजपा की सरकार है, फिर ये पद भरे क्यों नहीं गए?''

नोटबंदी और जिएसटी से छोटे दुकानदार खत्म हुए PM मोदी लाखों के सूट पहनते हैं। 8-8 हजार करोड़ के 2 हवाई जहाजों में घूमते हैं। 20 हजार करोड़ संसद को नया बनाने में खर्च कर दिए। किसानों को देने के लिए इनके पास पैसे नहीं हैं।


सरकार की मदद से अडाणी करोड़ों कमा रहे अडाणी क्या बनाते हैं? बेवकूफ बनाते हैं। देश की संपत्तियां कौड़ियों के दाम पर इन्हें दी गई। ये कुछ बनाते नहीं हैं, जो आपने बनाया (बंदरगाह, एयरपोर्ट) उन्हें सौंपी जा रही है। सरकार की मदद अडाणी एक दिन में 1600 करोड़ रुपए कमा रहे और देश का किसान 27 रुपए कमा रहा है।

चुनाव आए तो सिलेंडर के दाम घटा दिए जो गैस सिलेंडर पहले 400 रुपए में मिलता था, उसे 1200 रु. का कर दिया। अब जब चुनाव आए तो दो महीने पहले 400 रुपए का कर दिया। वह भी दो महीने पहले।

मेरे पास 'मामा' के घोटालों की पूरी लिस्ट आपकी चुनी हुई सरकार को रिश्वत देकर गिरा दिया गया। मामा (CM शिवराज) ने कितने घोटाले किए हैं, मेरे पास पूरी लिस्ट है। पटवारी, भर्ती इम्तिहान, व्यापमं, पौधरोपण... घोटाले ही घोटाले ही हैं। ये सरकार कमीशनखोरी पर चलती है। इनकी घोषणाएं खोखली हैं। अब भाजपा जा रही है, कांग्रेस आ रही है।

MP में महिलाएं सुरक्षित नहीं उज्जैन में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म होता है। आपके प्रदेश (मध्य प्रदेश) में हर रोज 17 महिलाओं के साथ दुष्कर्म होता है। महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे पा रहे हैं। अब आपके सामने चुनाव है, आप चुनिए कि क्या आपको फिर से इन्हें 5 साल देना है, जिससे आप पर भ्रष्टाचार, अत्याचार, अपराध बढ़े ?

छत्तीसगढ़ सरकार पर मुझे गर्व है जहां-जहां भाजपा की सरकारें हैं, उन प्रदेशों में देश-प्रदेश की संपत्ति यानी आपका पैसा आपसे छीनकर बड़े उद्योगपतियों को दिया गया। छत्तीसगढ़ सरकार पर मुझे गर्व है।

मंच पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवम मध्यप्रदेश के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला और जिला कांग्रेस के मुजीब कुरेशी सहित कई कांग्रेस नेता मंचासिन थे।

सभा को विधायक सुरेंद्र सिंह हनी बघेल और क्षेत्रीय आदिवासी भाषा में अर्जुन सिंह बघेल ने संबोधित किया।

सभा का संचालन राजप्रकाश पहाड़िया ने किया एवम आभार धार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कमल किशोर पाटीदार ने माना।