चुनाव प्रेक्षकों की उपस्थिति में ईव्हीएम का द्वितीय रेण्डमाइजेशन किया गया : NN81

Notification

×

Iklan

चुनाव प्रेक्षकों की उपस्थिति में ईव्हीएम का द्वितीय रेण्डमाइजेशन किया गया : NN81

07/11/2023 | November 07, 2023 Last Updated 2023-11-07T13:47:07Z
    Share on

 चुनाव प्रेक्षकों की उपस्थिति में ईव्हीएम का द्वितीय रेण्डमाइजेशन किया गया


 कलेक्टर ने राजनैतिक दलो को बताई रेण्डमाइजेशन की प्रक्रिया


रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी


चुनाव आयोग के प्रेक्षक श्री सुरेश चौधरी, श्री के. देवगांवकर तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले की चारो विधानसभाओं के लिए ईव्हीएम मशीनों का द्वितीय रेण्डमाइजेशन किया गया।


 



     कलेक्टर श्री सिंह ने भारत निर्वाचन आयोग के ऑनलाइन सॉफ्टवेयर में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया के बारे राजनीतिक दलों को विस्तार से जानकारी दी। पारदर्शिता के लिए रेंडमाइजेशन की सम्पूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी कराई गई। रेंडमाइजेशन के बाद इसका प्रिंट निकालकर सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से हस्ताक्षर कराने के बाद उन्हे इसकी प्रतियां प्रदान की गई। जिला सूचना अधिकारी श्री संजय जोशी द्वारा कंप्यूटरीकृत प्रणाली से ईवीएम व वीवीपैट के द्वितीय रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूर्ण की गई।



   जिले की चारो विधानसभाओं के 1238 मतदान केन्द्रों के लिए कुल 1486 सीयू/बीयू तथा 1611 वीवीपैट मशीन का रेण्डमाइजेशन किया गया। इसी प्रकार बुधनी में 363 मतदान केन्द्रों के लिए 436 सीयू/बीयू तथा 472 वीवीपैट, आष्टा में 335 मतदान केन्द्रों के लिए 402 सीयू/बीयू तथा 436 वीवीपैट, इछावर में 275 मतदान केन्द्रों के लिए 330 सीयू/बीयू तथा 358 वीवीपैट तथा सीहोर में 265 मतदान केन्द्रों के लिए 318 सीयू/बीयू तथा 345 वीवीपैट मशीनों का द्वितीय रेण्डमाइजेशन किया गया।


 



     इस दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वृन्दावन सिंह, ‍डिप्टी कलेक्टर श्री मनीष शर्मा सहित चारो विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी श्री राधेश्याम बघेल, श्री नितिन टाले, श्री आनन्द राजावत तथा श्री जमील खान एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों में भाजपा से श्री राजकुमार गुप्ता, काँग्रेस से श्री मुकेश सक्सेना, श्री केके रिछारिया, बहुजन समाज पार्टी से श्री संजीव बौद्ध उपस्थित थे।