जच्चा बच्चा स्वास्थ्य कॉन्फ्रेंस संपन्न राष्ट्रीय स्तर के चिकित्सा विशेषज्ञ द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण टिप्स : NN81

Notification

×

Iklan

जच्चा बच्चा स्वास्थ्य कॉन्फ्रेंस संपन्न राष्ट्रीय स्तर के चिकित्सा विशेषज्ञ द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण टिप्स : NN81

19/12/2023 | December 19, 2023 Last Updated 2023-12-19T05:04:30Z
    Share on

 जच्चा बच्चा स्वास्थ्य कॉन्फ्रेंस संपन्न

राष्ट्रीय स्तर के चिकित्सा विशेषज्ञ द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण टिप्स


रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी



आष्टा।सीहोर के क्रिसेंट में भोपाल , सीहोर एवं आष्टा के विशेषज्ञ चिकित्सकों की कॉन्फ्रेंस संपन्न हुई। जिसमें उक्त कॉन्फ्रेंस समिति के अध्यक्ष डॉ हीरा दलोद्रिया एवं सचिव डॉ आर के वर्मा ने उक्त समारोह में शुभारंभ करने पधारें कलेक्टर प्रवीण सिंह एवं विधायक सुदेश राय का स्वागत किया। वही कलेक्टर प्रवीण सिंह ने चिकित्सकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जो आधुनिक तकनीकी गर्भवती महिलाओं के लिए आई है, उसका लाभ अधिक से अधिक गर्भवती माताओं को मिले, ऐसा प्रयास सभी चिकित्सकगण करें। 

      प्रदेश के साथ रविवार को स्थानीय क्रिसेंट रिसोर्ट में मेंटर्नल फीटल मेडिसिन की कांफ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें विषय विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सुदेश राय एवं कलेक्टर प्रवीण सिंह ने किया। इस दौरान विधायक सुदेश राय ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से डॉक्टरों को नई जानकारियाँ मिलती है। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि गूगल पर ध्यान न देकर मरीजो को डॉक्टर की सलाह मानना चाहिये। डॉक्टरों को भी दुरस्त क्षेत्रों में जाकर काउन्सलिंग कर मरीज के डर को दूर करना चाहिये। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री सिंह द्वारा डॉ.एल.एन. नामदेव, सीहोर नाक,कान गला विशेषज्ञ, डॉ. आर.सी. विश्वकर्मा सर्जन भेरूंदा, डॉ.जी.डी.सोनी अस्थी रोग विशेषज्ञ आष्टा को शील्ड भेंट कर सम्मानित किया गया। कांफ्रेंस में गेस्ट्रो एन्ट्रोलोजिस्ट विशेषज्ञ डॉ.पियूष मनोरिया द्वारा हेपिटाईटिस बी की बीमारी से कैसे बचा जा सकता है के बारे में बताया गया, एंडो क्रायानोलोजिस्ट डॉ मयूर अग्रवाल द्वारा बताया गया कि बच्चों व माँ को शुगर की बीमारी कैसे बचाया जा सकता है। न्यूरोलॉजिस्ट डॉ.नीरेन्द्र राय ने बताया कि मिरगी के दौरे के दौरान गर्भ अवस्था में कैसे इलाज किया जा सकता है। गेस्ट्रो इंट्रलोलिस्ट डॉ.सी.सी.चोबल ने बताया कि लीवर की बीमारी में कैसे इलाज किया जाता है। डॉ.सुमित भटनागर कॉडियोलोजिस्ट द्वारा बताया गया कि हृदय की बीमारी में गर्भावस्था में कैसे इलाज किया जा सकता है। विभिन्न बीमारियों का जच्चा-बच्चा के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है, इस पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में चैयरमेन डॉ.हीरा दलोद्रिया ने भी संबोधित किया तथा आभार ऑर्गनाईजिंग सेकेटरी डॉ.आर.के.वर्मा द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.सुधीर डेहरिया, पूर्व सिविल सर्जन डॉ.भरत आर्य, सिविल सर्जन प्रवीर गुप्ता, डॉ.व्ही.के.चतुर्वेदी, डॉ.विवेक सक्सेना सहित अनेक चिकित्सक उपस्थित थे।