बड़ी खबर बलात्कार का आरोपी हुआ गिरफ्तार : NN81

Notification

×

Iklan

बड़ी खबर बलात्कार का आरोपी हुआ गिरफ्तार : NN81

31/12/2023 | December 31, 2023 Last Updated 2023-12-31T05:41:07Z
    Share on

 छत्तीसगढ़ कोरबा से अजय तिवारी की रिपोर्ट 





बड़ी खबर बलात्कार का आरोपी हुआ गिरफ्तार


ढाई माह तक पुलिस से करता रहा आंख मिचोली


थाना पसान कोरबा पुलिस की कार्यवाही


मामले का सक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की प्रार्थिया को थाना पसान में रिपोर्ट दर्ज कराई की आरोपी रतन नेताम पिता स्वर्गीय सुमेर सिंह नेताम उम्र 27 वर्ष ग्राम अडसरा थाना पसान का रहने वाला है जो लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व पीड़िता को बम्हनी नदी किनारे ले जाकर जबरन बलात्कार किया है, पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना पसान में अपराध क्र. 100/2023 धारा 376 (2) (n) भादवी कायम कर विवेचना में लिया गया था जो आरोपी घटना दिनांक से गिरफ्तारी से बचने लुक छिप रहा था


पुलिस अधीक्षक कोरबा जितेंद्र शुक्ला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा में मार्गदर्शन तथा एस डी ओ पी कटघोरा पंकज ठाकुर के पर्यवेक्षण में आरोपी की धरपकड़ हेतु थाना प्रभारी पसान नवल साव को सख्त निर्देश प्राप्त हुआ था जिसपर वरिष्ठ अधिकारियो से प्राप्त निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी पसान नवल साव द्वारा अपने हमराह स्टाफ आर क्र 894 विद्या सिदार ,श्याम सिदार , मनोज कश्यप के साथ आरोपी के गाँव अडसरा में दबिश देकर आरोपी रतन नेताम पिता स्वर्गीय सुमेर सिंह नेताम को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय कटघोरा पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया।



उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पसान उप निरी नवल साव, आर विद्या सिदार , श्याम सिदार , मनोज कश्यप का योगदान रहा।