अयोध्या में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्री जगदीश्वर धाम महिला मंडल ने निकाली श्रीराम यात्रा : NN81

Notification

×

Iklan

अयोध्या में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्री जगदीश्वर धाम महिला मंडल ने निकाली श्रीराम यात्रा : NN81

24/01/2024 | January 24, 2024 Last Updated 2024-01-23T18:45:10Z
    Share on

 *अयोध्या में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्री जगदीश्वर धाम महिला मंडल ने निकाली श्रीराम यात्रा* 


रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर



श्रीजगदीश्वर धाम राधकृष्ण मंदिर पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का तीन दिवसीय महोत्सव बड़े उल्लास के साथ श्रीजगदीश्वर धाम  महिला मंडल द्वारा मनाया गया। महिला मंडल ने सुंदरकांड पाठ,एकादशी भजन व रामभजनों की प्रस्तुति दी। मंदिर में आकर्षक रंगोली बनाई। प्रतिष्ठा वाले दिन दोपहर 12:20 बजे महा आरती कर भव्य  महाप्रसादी का वितरण किया गया। 



*निकाली श्रीरामयात्रा* 

अयोध्या में राम मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को श्रीजगदीश्वर धाम महिला मंडल की महिलाओं ने भगवान श्रीराम यात्रा निकाली गई।


श्रीराधा कृष्ण मंदिर से निकाली गई यात्रा में महिलाओं ने बढ़चढकर भाग लिया। भगवा रंग  में महिलाओं ने जय श्री राम के जयकारों के साथ पदयात्रा में रामधुन पर नृत्य किया।