रेसलर ग्रेट खली शामिल हुए कानपुर के रामलाल मंदिर से निकली भव्य सनातन यात्रा में : NN81

Notification

×

Iklan

रेसलर ग्रेट खली शामिल हुए कानपुर के रामलाल मंदिर से निकली भव्य सनातन यात्रा में : NN81

21/01/2024 | जनवरी 21, 2024 Last Updated 2024-01-21T11:05:00Z
    Share on

 खबर: रेसलर ग्रेट खली शामिल हुए कानपुर के रामलाल मंदिर से निकली भव्य सनातन यात्रा में।

लोकेशन: रावतपुर/कानपुर



आज कानपुर में,अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से  2 दिन पहले रावतपुर स्थित रामलला मंदिर से सनातन यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में मुख्य अतिथि के तौर पर वर्ल्ड रेसलर चैंपियन द ग्रेट खली शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आवाहन पर 22 जनवरी को देश के सभी लोग दिए जलाएंगे।


वह भी अपने घर में उस दिन दिए जलाएंगे और अपने परिजनों के साथ दीपावली भी मनाएंगे। इसके बाद खाली ने मंदिर में राम लाल के दर्शन किए। आपको बता दे यह यात्रा रामलाल कमेटी और श्री राम सेवा मिशन द्वारा आयोजित की गई थी।

रामलला मंदिर से निकली सनातन यात्रा में सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल हुए। सनातन यात्रा के दौरान 10 हजार लोगों को भागवत गीता का वितरण भी किया गया। खली को देखने के साथ-साथ भागवत गीता प्राप्त करने के लिए भी लोगों की भीड़ लग गई लेकिन भीड़ को पुलिस प्रशासन ने संभाल लिया।

कानपुर के रावतपुर स्थित रामलला मंदिर को सुगंधित फूलों से सजाया गया और सनातन यात्रा को ढोल नगाड़ों के साथ निकाला गया।


संवाददाता: विकास कुमार सिंह कानपुर नगर