महिला सभा की ओर से जोरदार स्वागत किया गया : NN81

Notification

×

Iklan

महिला सभा की ओर से जोरदार स्वागत किया गया : NN81

25/01/2024 | जनवरी 25, 2024 Last Updated 2024-01-25T18:11:06Z
    Share on

 विग ब्रेकिंग न्यूज जनपद फर्रुखाबाद आज समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिला महिला सभा द्वारा आयोजित महिलाओं के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंची, जहां उनका महिला सभा की ओर से जोरदार स्वागत किया गया।


इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने जनपद की सभी विधानसभाओं से आई हुई समाजवादी पार्टी महिला सभा की पदाधिकारी से रूबरू होकर के जमीनी स्तर पर समस्याओं पर वार्ता की। इस अवसर पर रीबू श्रीवास्तव ने कहा कि देश की हम आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं इसलिए हमें जागरुक होकर के आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में वोट करना होगा और साथ ही अपने परिवार के लोगों को समाजवादी पार्टी को वोट करने के लिए प्रेरित करना होगा।

उन्होंने बूथ स्तर पर महिला सभा की जिला अध्यक्ष सुलक्षणा सिंह से प्रगति की जानकारी ली, उन्होंने कहा कि हमें महिला सभा को हर बूथ पर सक्रिय करना होगा तभी हम लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जैसी बड़ी पार्टी से लड़ पाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि आज जिस प्रकार से जिला महिला सभा का संगठन सक्रिय है उस हिसाब से उन्हें लगता है

कि आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में महिलाओं का प्रतिनिधित्व समाजवादी पार्टी में बढ़-चढ़कर होगा।इस अवसर पर महिला सभा अध्यक्ष सुलक्षणा सिंह,महासचिव लक्ष्मी, बबली,पूजा कठेरिया सहित महिला सभा की पूरी 51 सदस्य कार्यकारिणी मौजूद रही। साथ ही जनपद से लगभग 250 महिलाएं भी कार्यक्रम में शामिल हुईं, जिससे समाजवादी पार्टी कार्यालय का हाल खचाखच भर गया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह यादव, जिला महासचिव इलियास मंसूरी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रजत क्रांतिकारी ने किया। यह जानकारी जिला प्रवक्ता विवेक यादव ने साझा की।      जिला संवाददाता अनिल कुमार यादव