आष्टा पुलिस ने गंजे की बड़ी खेप पकड़ी आष्टा पुलिस को मिली बडी सफलता : NN81

Notification

×

Iklan

आष्टा पुलिस ने गंजे की बड़ी खेप पकड़ी आष्टा पुलिस को मिली बडी सफलता : NN81

19/01/2024 | January 19, 2024 Last Updated 2024-01-19T10:47:09Z
    Share on

 आष्टा पुलिस ने गंजे की बड़ी खेप पकड़ी आष्टा  पुलिस को मिली बडी सफलता  


करीब 18.00 किलो गांजे के साथ 02 आरोपी व एक चार पहिया वाहन जप्त कुल मश्रुका करीब 6 लाख 70 हजार*



रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी 


*आज दिनांक को आष्टा थाने की पुलिस को बडी सफलता मिली है अवैध रूप से गांजा परिवहन करने वाले 02 आरोपीयों को  दबोचा ।*


*17 किलो 710 ग्राम अवैध गांजा एवं एक 4 पहिया वाहन जायलो कार  जप्त की गई*


*कुल मश्रुका करीब 6 लाख 70 हजार का जप्त*


पुलिस अधीक्षक सीहोर  मयंक अवस्थी द्वारा इस आशय के निर्देश इकाई के समस्त थाना प्रभारियों को दिये गए है  कि जुआ-सट्टा चलाने वालो , अवैध रूप से शराब विक्रय करने वालों ,अवैध हथियारों व अवैद मादक पदार्थो की तस्करी करने  वालो पर प्रभावी कार्यवाही की  जावे।



इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर  गीतेश गर्ग एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आष्टा आकाश अमलकर के मार्गदर्शन मे कार्यवाही करते हुए दिनांक 18.01.2024 को थाना आष्टा  पर मुखविर से सूचना मिली थी कि  02 व्यक्ति एक चार पहिया वाहन से अवैध मादक पदार्थ गांजा  बेचने की फिराक में थाना क्षेत्र मे आने वाले है जिससे वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा कर मार्गदर्शन  प्राप्त किया गया ओर थाना प्रभारी आष्टा पुष्पेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना स्तर से गठित  टीम द्वारा  मुखबिर के बताये हुलिये के वाहन को पकडने के लिये एम्बुस (घात ) लगाकर रात भर इंतजार किया  ।दिनांक 19.01.24 को सुबह मुखबीर द्वारा बताये हुलिये की जायलो कार को घेराबंदी कर हमराह बल  की मदद से रोका गया जिसमे एक महिला ओर एक पुरूष बैठे हुये थे जिन्है विधिवत् तलाश करने पर उनके पास अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 17 किलो 710 ग्राम कीमती करीब 1,70,000/- एवं एक जायलो वाहन कीमती करीब 5,00,000/- जप्त किया  कर अपराध धारा 8/20 एनडी पीएस एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।आरोपी द्वारा उक्त मादक पदार्थ गांजा देवास क्षेत्र से लाना बताया गया है जिसकी विस्तृत जाँच हेतु आरोपियों का पुलिस रिमांड लेकर विधिवत् अग्रिम कार्यवाही की जावेगी । 


*गिरफ्तार आरोपीः-*

1.पीरू खाँ पिता नूरखाँ  उम्र 37 साल नि. रोलागाँव  थाना सिद्दीकगंज जिला सीहोर

2.अतर बी पत्नि  पीरू  खाँ उम्र 33 साल नि. रोलागाँव थाना सिद्दीकगंज जिला सीहोर


जप्तमादक पदार्थ का नामः- *गांजा*


*जप्त मादक पदार्थ की मात्रा व अनुमानित कीमतः*- 17 किलो 710  ग्रामं की मती करीब 170000/- एवं एक जायलो कार कीमती करीब 500000/- 

कुल मश्रुका करीब-6,70,000/-


*महत्वपूर्ण भूमिकाः-*



 निरी.पुष्पेन्द्रसिंह  राठौर थाना  प्रभारी आष्टा , उपनिरीक्षक. - कोशलेन्द्रसिंह बघेल ,सीएल रायकवार सहायक उपनिरीक्षक.-  घनश्याम दांगी प्रधान आरक्षक-  सुरेश परमार,देवेन्द्र तिवारी आरक्षक-जितेन्द्र  चंद्रवंशी, शिवराज चंद्रवंशी,विनोद परमार, शैलेन्द्र चंद्रवंशी,धीरज मण्डलोई, सतीश सोलंकी, सचिन चंद्रवंशी,चेतन चौहान,महेश राजपूत म.आर.- आरती चंदेल, हेमू परमार आदि ।