वरिष्ठ पत्रकार इंगित गुप्ता 48 वर्षीय का आकस्मिक निधन, बेटी कांची ने दी मुखाग्नि, विभिन्न संस्थाओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए : NN81

Notification

×

Iklan

वरिष्ठ पत्रकार इंगित गुप्ता 48 वर्षीय का आकस्मिक निधन, बेटी कांची ने दी मुखाग्नि, विभिन्न संस्थाओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए : NN81

28/02/2024 | फ़रवरी 28, 2024 Last Updated 2024-02-28T09:13:07Z
    Share on

 रतलाम    कपिल जोशी       *वरिष्ठ पत्रकार इंगित गुप्ता 48 वर्षीय का आकस्मिक निधन, बेटी कांची ने दी मुखाग्नि, विभिन्न संस्थाओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।


* प्रसिद्ध साहित्यकार रहे स्व. सुरेश गुप्ता आनंद के सुपुत्र वरिष्ठ पत्रकार इंगित गुप्ता का 48 वर्ष की आयु में इंदौर के एक अस्पताल में उपचार के दौरान ह्दयगति रूकने से निधन हो गया। रविवार सुबह जवाहर नगर स्थित मुक्तिधाम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां उनकी बेटी ने मुखाग्नी दी। पत्रकारगणों सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं जनप्रतिनिधियों ने श्री गुप्ता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

स्वर्गीय इंगित गुप्ता की अंतिम यात्रा रविवार सुबह डोंगरे नगर स्थित उनके निवास से निकली, जो जवाहर नगर मुक्तिधाम पहुंची। जहां उनकी एक मात्र सुपुत्री एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा कांची ने मुखाग्नि दी।