लेपरा मे गोंडवाना पार्टी का मिलन समारोह आयोजन : NN81

Notification

×

Iklan

लेपरा मे गोंडवाना पार्टी का मिलन समारोह आयोजन : NN81

17/02/2024 | February 17, 2024 Last Updated 2024-02-17T05:39:22Z
    Share on

 छत्तीसगढ़ पोड़ी उपरोड़ा

नानक राजपुत

स्लग :- लेपरा मे गोंडवाना पार्टी का मिलन समारोह आयोजन 



लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही सभी पार्टियों कि सरगर्मी तेज हो गई हैँ, कही जनता को रिझाने चुनावी वादे किये जा रहे तो कहीं सभा सम्मेलन किया जा रहा, आज पाली तानाखार विधानसभा के ग्राम लेपरा मे गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें गोंगपा के विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम, राष्ट्रीय महा सचिव श्याम सिंह मरकाम, प्रदेश प्रचार मंत्री शंकर रजक, प्रदेश अध्यक्ष संजय कमरोजी सहित कई दिग्गज पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता पहुंचे। जहां विधायक द्वारा बड़ा देव बूढा देव कि विधि वत पूजा कि गई व बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कई मुद्दों पर चर्चा की गई। कुछ कार्यकर्ता गोगपा मे शामिल हुए वही पुराने कार्यकर्ता रविंद्र पटेल व विनोद बरेठ को पार्टी मे नियुक्ति पत्र दिया गया। विधायक मरकाम ने गोगपा के प्रेरणा श्रोत रहे उनके पिता स्वर्गीय हिरा सिंह मरकाम के बारे मे जनताओं को बताते हुए कहा कि मात्र 1400 रु से इस पार्टी कि शुरुआत कि थी आज वह 14 लाख रु बनकर एक विशाल पार्टी के रूप मे खड़ी हो गई है,


जिसका पूरा श्रेय जनता व पार्टी के कार्यकर्ता को जाता हैँ,  वही उपस्थित राष्ट्रीय महा सचिव श्याम सिंह मरकाम ने हसदेव आरण्य मे चल रहे पेड़ो कि कटाइ पर नाराजगी जताई, कहा कि भाजपा कि शासन रहने के बावजूद पेड़ो कि कटाइ पर रोक नहीं लगाई जा रहि ये बहुत बडी विडंबना हैँ। इस कार्यक्रम मे जनपद अध्यक्ष संतोषी पेंन्द्रो, लक्ष्मी मरकाम ब्लाक उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, गणेश मरपच्ची राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य, शिव नारायण सिंह पोरते पूर्व सभापति तिवरता, भगवती श्रोते पूर्व जनपद सदस्य, ललिता देवी ओरकेरा सरपंच पाथा, मनोहर श्रोते सरपंच मानिकपुर, विक्रम सिंह मरकाम सरपंच एत्मानगर, दिलेश्वर सिंह सरपंच गुरसिया, रफीक खान, रविन्द्र पटेल ब्लाक महामंत्री, सहेत्तर सिंह राज जिला उपाध्यक्ष, बिनोद बरेठ ब्लाक उपाध्यक्ष उपस्थित रहे।