छत्तीसगढ़ पोड़ी उपरोड़ा
नानक राजपूत
स्लग :- पोड़ी मंडल मे दिवार लेखन अभियान, भाजपा महिला मोर्चा व कार्यकर्त्ता हुई शामिल।
भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आज पोड़ी उपरोड़ा मंडल मे दीवार लेखन अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जहाँ पोड़ी उपरोड़ा के प्रायः सभी वार्डो मे दीवार लेखन कर *एक बार फिर से भाजपा सरकार* *इस बार 400 पार* और *कमल का फूल बनाये गए।* महिला मोर्चा कि प्रदेश मंत्री किरण मरकाम, महा मंत्री शोभा राजपूत ने उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ आम जनों को बताया गया कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार जब से बनी है, तब से लेकर आज तक विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं,
जिसका लाभ सीधे हम सभी जनता को मिल रहा है। आने वाले दिनों में और भी ऐसी कई योजनाएं भारत सरकार चलाने वाली है, जिसे समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है और उसे मुख्यधारा से जोड़ना उद्देश्य है।दिवार लेखन कार्यक्रम मे प्रदेश मंत्री किरण मरकाम, मंडल महामंत्री शोभा राजपुत, मंडल उपाध्यक्ष जया ताम्रकार के साथ शैलबाला ताम्रकार, आनंद कुवर, सुनीता कृष्णा, सरोजनी उपस्थित थे |