सैंधव क्षत्रिय राजपूत युवा संगठन शौर्य समिति आष्टा ने मनाया राम जन्मोत्सव : NN81

Notification

×

Iklan

सैंधव क्षत्रिय राजपूत युवा संगठन शौर्य समिति आष्टा ने मनाया राम जन्मोत्सव : NN81

17/04/2024 | April 17, 2024 Last Updated 2024-04-17T15:49:35Z
    Share on

 सैंधव क्षत्रिय राजपूत युवा संगठन शौर्य समिति आष्टा ने मनाया राम जन्मोत्सव


रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी 



माँ पार्वती की नगरी आष्टा में सैंधव क्षत्रिय राजपूत युवा संगठन,शौर्य समिति आष्टा ने  रामनवमी के पावन अवसर पर श्रीराम जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया। बुधवार सुबह गायत्री मन्दिर आष्टा पर सैकड़ो की संख्या में समाजिक वरिष्ठजन, युवा जन इक्कठे होकर, नगर के मुख्यमार्ग से केसरिया पगड़ी पहने जय श्रीराम के जयजयकार करते हुए शौर्य यात्रा के रूप में निकले। इस दौरान श्रीराम भक्ति गीतों की संगीतमय आवाज पर  शौर्य यात्रा में शामिल भक्त अपने पैरों को थिरकने से नही रोक सकें ने का मन मोह लिया। दोपहर 12 बजे भगवान रामलला का जन्म होने पर जय श्रीराम के जयघोष से श्रीराम सैंधव क्षत्रिय राजपूत समाज छात्रावास प्रांगण गूंज उठा और लोगों ने एक दूसरे को भगवान श्री राम के जन्म उत्सव की बधाई देकर आरती की एवं भोजनप्रसादी ग्रहण की


सफल आयोजन के लिए समिति अध्यक्ष शेलेन्द्र ठाकुर ने विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, रुपेश राठौड़ सहित  समस्त नगर के गणमान्य लोगों का आभार माना जिन्होंने मंचीय स्वागत किया, इस अवसर पर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह मकवाणा,पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह अगेर,मान सिंह इलाही,सूरज सिंह ठाकुर,पोपसिंह ठाकुर,हरपालसिंह ठाकुर, जितेंद्र शोभाखेड़ी,दशरथसिंह ठाकुर,गोपाल सिंह ठाकुर,विजेंद्रसिंह ठाकुर,कृपाल पाटाड़ा,हरिसिंह ठाकुर,जीवन सिंह ठाकुर,तेज सिंह ठाकुर,धीरजसिंह ठाकुर,लोकेंद्र भाटी,पुष्पेंद्र ठाकुर,नरेंद्र ठाकुर,अकेसिंह ठाकुर,जय सिंह ठाकुर,जयपाल ठाकुर,अर्जुन ठाकुर,धर्मेंद्र ठाकुर,चेतन ठाकुर, सहित सैकड़ोंकी संख्या में समाजजन एवं मातृशक्ति आयोजन में शामिल हुए