Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

योगेंद्र सिंह ठाकुर एडवोकेट के जन्म दिवस पर न्यायालय परिसर में प्याऊ का उदघाटन : NN81

 *योगेंद्र सिंह ठाकुर एडवोकेट के जन्म दिवस पर न्यायालय परिसर में प्याऊ का उदघाटन* 


रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी 





 आष्टा स्थानीय न्यायालय परिसर में आज अभिभाषक संघ आष्टा के सदस्य योगेंद्र सिंह ठाकुर एडवोकेट के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर सिताराम परमार एडवोकेट मित्र मंडल द्वारा न्यायालय परिसर में ठंडे पानी की प्याऊ का उदघाटन किया गया। गर्मी के मौसम को देखते हुए ठंडे पानी की प्याऊ से न्यायालय परिसर में आने वाले पक्षकारों को राहत मिलेगी।


विगत वर्ष भी सिताराम परमार मित्र मंडल द्वारा न्यायालय परिसर में प्याऊ लगाई गई थी। प्याऊ उदघाटन के अवसर पर अभिभाषक धीरज धरवा, सुधीर जोशी, रविंद्र सिंह ठाकुर, सिताराम परमार, निलेश कुमार शर्मा, देवराज परमार, सुनील घुणवाल सहित अभिभाषक संघ के सदस्य गण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes