मध्य प्रदेश पंचायत सचिव संगठन के कार्यकारी जिला अध्यक्ष बने रमेशचंद्र जायसवाल : NN81

Notification

×

Iklan

मध्य प्रदेश पंचायत सचिव संगठन के कार्यकारी जिला अध्यक्ष बने रमेशचंद्र जायसवाल : NN81

20/05/2024 | May 20, 2024 Last Updated 2024-05-20T14:45:56Z
    Share on

 *मध्य प्रदेश पंचायत सचिव संगठन के कार्यकारी जिला अध्यक्ष बने रमेशचंद्र जायसवाल*




सरई। पंचायत सचिव संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रांतीय कार्यकारिणी के संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत व प्रदेश के कार्यकारणी के अनुमोदन उपरांत तथा सिंगरौली जिला अध्यक्ष श्री अनिल द्विवेदी जी के सहमति उपरांत श्री रमेशचंद्र जायसवाल पंचायत सचिव ग्राम पंचायत बकहुल जनपद पंचायत देवसर को सिंगरौली जिला का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्ति किया गया है।  ये संगठन के जानकार लोगों मे शुमार हैं बता दें कि रमेशचंद्र जायसवाल छात्र राजनीति मे काम कर चुके हैं। श्री जायसवाल जी को नवीन जिम्मेदारी मिलने के बाद में संगठन को एक नई गति प्रदान होगी, इसके साथ ही लाखन सिंह, अशोक साकेत,सुंदर सिंह, हरिहर जायसवाल सहित अन्य साथियों ने नवीन जिम्मेदारी मिलने के बाद बधाई प्रेषित की है। तो वही रमेशचंद्र जायसवाल का कहना हैं मिले इस नवीन जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष रणधीर रघुवंशी,सुरेश विश्वकर्मा,  कोषाध्यक्ष यादवेंद्र परिहार, मुख्य सदस्य एन एस परिहार,भजन जी,राजेश जी, प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी जी के प्रति आभार जताया है।