जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी द्वारा विकास भवन सभागार में 50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्यों की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति विस्तृत समीक्षा की गयी : NN81

Notification

×

Iklan

जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी द्वारा विकास भवन सभागार में 50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्यों की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति विस्तृत समीक्षा की गयी : NN81

20/06/2024 | June 20, 2024 Last Updated 2024-06-20T10:24:12Z
    Share on

 संवाददाता ओम शंकर त्रिपाठी

उन्नाव  

जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी द्वारा विकास भवन सभागार में 50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्यों की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति विस्तृत समीक्षा की गयी। 


समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों से जुड़ी विकास परियोजनाओं की प्रगति के संबंध में कहा कि अधिकारी गण निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूर्ण कराएं साथ ही निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। यह भी कहा कि वरिष्ठ अधिकारीगण 50 लाख की लागत से अधिक की परियोजनाओं का स्वयं निरीक्षण कर नियमित रूप से प्रगति का जायजा लेते रहें, ताकि निर्माण कार्य की गुणवत्ता प्रभावित न हो। सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराएं जाएं। किसी भी निर्माण कार्य में वित्तीय अनियमितता नहीं होनी चाहिए, अन्यथा संबंधित कार्यदायी संस्था पर कार्यवाही होगी। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि संबंधित अधिकारी गण हस्तगत परियोजनाओं को चैक कर लें, जिससे ये पता चल सके कि परियोजना संचालित है या नहीं। पूर्ण कार्य बिना किसी बिलम्ब के हस्तगत कराएं जाएं तथा नवीन स्वीकृत निर्माण कार्य कराया जाए