जिले में जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन हेतु शासन की महत्वाकांक्षी पहल ‘‘जल गंगा संवर्धन अभियान‘‘ के तहत विभिन्न गतिविधियां कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है : NN81

Notification

×

Iklan

जिले में जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन हेतु शासन की महत्वाकांक्षी पहल ‘‘जल गंगा संवर्धन अभियान‘‘ के तहत विभिन्न गतिविधियां कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है : NN81

12/06/2024 | June 12, 2024 Last Updated 2024-06-11T19:33:11Z
    Share on

 लोकेशन बुरहानपुर 


जिला ब्यूरो विनोद सोनराज 



*जिले में जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन हेतु शासन की महत्वाकांक्षी पहल ‘‘जल गंगा संवर्धन अभियान‘‘ के तहत विभिन्न गतिविधियां कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है* 


इसी कड़ी में आज परमानंद गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में जनपद पंचायत बुरहानपुर के तहत जल संरक्षण, संवर्धन हेतु बैठक सह-कार्यशाला आयोजित रही। कार्यक्रम का शुभारंभ कलश पूजन व दीप प्रज्जवलन कर किया गया।

बुरहानपुर विधायक श्रीमति अर्चना चिटनिस ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत हम जो भी गतिविधियाँ कर रहे है, उससे हम कई वर्षों तक लाभान्वित हो सकेंगे। जल की आवश्यकता के अनुरूप उसका संरक्षण करना अति-आवश्यक है। जल संरक्षित करने हेतु हमें जिले के पुराने जल स्त्रोतों जैसे - बावड़ियों, कुओं को पुनर्जीवित करना होगा। जल गंगा संवर्धन अभियान में सभी नागरिकगणों, जनप्रतिनिधियों, शासकीय विभागों व सामाजिक संस्थाओं की सहभागिता आवश्यक है, तभी यह अभियान सार्थक होगा। जिले में भूमिगत जल स्तर बढ़ाने के लिए जन-सहयोग से अथक प्रयास की आवश्यकता है 


इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने कहा कि, भविष्य को संवारने के लिए जल का संरक्षण करना जरूरी है। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल स्त्रोतों के समीप अधिक से अधिक गतिविधियाँ आयोजित की जा रही है। आम नागरिकों को भी जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। कलेक्टर ने कहा कि, हमें पानी का सही इस्तेमाल करना चाहिए। हमें अपने आस-पास ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए।


जिले में बाहर से आये भू-जल विशेषज्ञ ने कहा कि, भविष्य को ध्यान में रखते हुए जल का संरक्षण करना बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। प्रदूषण को रोकने एवं वातावरण को स्वच्छ रखने हेतु हमें अधिक से अधिक पौधें लगाने होंगे तथा उनका संरक्षण भी करना होगा। वर्षा केे जल को बचाने से भू-जल स्तर में वृद्धि होगी। जनपद पंचायत बुरहानपुर अंतर्गत 240 जल कार्य चिन्हित किये गये है। जिसमें 143 रिचार्ज पिट, 64 तालाब, 5 बावड़ी इत्यादि शामिल है। कार्यक्रम में उपस्थितजनों को पानी बचाने और सही उपयोग करने की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर सम्माननीय जनप्रतिनिधिगण, जिला पंचायत सीईओ श्रीमति सृष्टि देशमुख, शासकीय अधिकारीगण, प्राचार्य, सामाजिक संस्थाओं के प्रमुख सहित अन्य गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।