जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत गोपी कृष्ण सागर बांध पर किया गया वृक्षारोपण : NN81

Notification

×

Iklan

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत गोपी कृष्ण सागर बांध पर किया गया वृक्षारोपण : NN81

17/06/2024 | June 17, 2024 Last Updated 2024-06-17T06:43:02Z
    Share on

 जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत गोपी कृष्ण सागर बांध पर किया गया वृक्षारोपण..


जिला गुना से गोलू सेन की रिपोर्ट




मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जल गंगा संवर्धन अभियान 5 जून से लगातार जारी है जिसका आज 16 जून को जिले में विभिन्न कार्यक्रम के बाद समापन हो गया है ।


इसी क्रम में मध्यप्रदेश जल निगम परियोजना क्रियान्वयन इकाई गुना आज दिनाक 16 जून गंगा दशहरा की शुभ अवसर पर गोपीकृष्ण बांध पर पर्यावरण संरक्षण, जल सरंक्षण एवं संवर्धन हेतु मुख्य महाप्रबंधक श्री डी• के• जैन जी, म.प्र.जल निगम भोपाल के आतिथ्य में हनुमान मन्दिर पर गायत्री परिवार के सदस्य गण के साथ गंगा पूजन आरती, जल गंगा संबर्धन संकल्प शपथ ग्रहण एवं वृक्षारोपण का कार्य किया गया। साथ ही बांध के सरंक्षण के लिये गाद निकालने के कार्य में श्रमदान किया गया।


इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक  द्वारा पर्यावरण सरंक्षण अनुकूल व्यवहार करने का संदेश दिया गया, और इस अवसर पर महाप्रबंधक श्री एस एस यादव जी, संविदाकार फर्म, टी.पी.आई., एस.क्यू.सी. एवं आई.एस.ए. के अधिकारी एवं कर्मचारियों की सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।