जल गंगा संवर्धन अभियान में, स्थानीयजनों की उत्साहजनक भागीदारी : NN81

Notification

×

Iklan

जल गंगा संवर्धन अभियान में, स्थानीयजनों की उत्साहजनक भागीदारी : NN81

12/06/2024 | June 12, 2024 Last Updated 2024-06-11T19:41:14Z
    Share on

 NEWS NATION 81.


 संवाददाता गजेंद्र पटेल .


 लोकेशन जिला मंडला विकासखंड बिछिया.




स्लग -  जल गंगा संवर्धन अभियान में, स्थानीयजनों की उत्साहजनक भागीदारी.. 


 अंजनिया ग्राम में 11 जून को फूटाताल तालाब पर स्थित पार्क में , आयोजित किया गया जल गंगा  संवर्धन का कार्यक्रम.. 


अधिकारी कर्मचारी सहित आमजनो के अलावा समूह की दीदिया रही मौजूद ,भारी संख्या पर पार्क में लगाए गए पौधे, स्वच्छता बनाए रखनें और गंदगी न फैलाने का लिया संकल्प..  



 एंकर -   दरअसल मध्य प्रदेश में 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के मौके से प्रारंभ हुआ जल गंगा संवर्धन अभियान प्रदेश के अलावा जिले, कस्बो पर तरह-तरह की गतिविधियों कर -जैसे जल  संरचनाओ, नदी, तालाब, बावड़ी, कुआं, की साफ सफाई के कार्य में श्रमदान कर सहयोगिता निभा रहा है l जिसमें यह अभियान आगे 16 जून को गंगा दशहरा के अवसर पर उज्जैन में समाप्त होगा l  


 इसी कड़ी पर मंडला जिले में भी जल गंगा संवर्धन अभियान का कार्यक्रम जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले  सहित विकासखंड और ग्रामों में आयोजित किये जा रहे हैं l जहां लोगों की सहभागिता भारी संख्या पर मिल रही है l इसी क्रम में विकासखंड बिछिया के अंतर्गत अंजनिया ग्राम पंचायत पर 11 जून को फूटा ताल तलाव पर स्थित पार्क में जल गंगा संवर्धन अभियान का कार्यक्रम किया गया है l जिसमें इस कार्यक्रम पर समाज के सभी वर्गो नें बढ़ चढ़कर भाग लिया और जल संरचना का महत्व समझकर प्रकृति को सहेजने के लिए संकल्पित हुआ l 



 फूटा ताल पार्क में गतिविधियों को दिया अंजाम.. 

 इस दौरान पार्क में अवैध गतिविधिया कर जैसे, पार्क को रंगारोहन कर, चित्रकला, के अलावा प्रदर्शनी लगाकर  स्वच्छता पर भारी जोर देकर अधिक संख्या पर पौधे लगाए गए l और जन सहयोग से नदिया तालाबों के घाटों कुआं बावड़ियों की साफ सफाई में सहभागिता कर उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प लिया गया  l और कहा गया कि आगे भी यह कार्य अलग-अलग सार्वजनिक, बस स्टैंड तालाबों आदि में भी जारी रहेगा l  



 ये रहे कार्यक्रम पर मौजूद.. 



 कार्यक्रम में सहभागिता अंजनिया क्षेत्रीय जनपद सदस्य महेंद्र पटेल ग्राम पंचायत सरपंच नीतू मरकाम, उप सरपंच विनोद पटेल ,सचिव प्रकाश चंद तिवारी, रोजगार सहायक, मेट, वार्ड मेंबर के अलावा जनप्रतिनिधि, आनंदम क्लब से पशु पक्षी प्रेमी  रोहिणी प्रसाद शुक्ल, ग्रामीणजन , समाजसेवी, बच्चे,बुजुर्ग, और समूह की सहायक विकासखंड प्रबंधक  सलमा बेगम और उनकी समूह दीदिया की विशेष रही l