शासकीय शैक्षणिक संस्थाओं में अनिवार्य रूप से गुणवत्तापूर्ण और परिणाम मूलक शैक्षणिक गतिविधियों संचालित हो - कलेक्टर सुश्री बाफना
-----
प्राचार्यों की बैठक में कलेक्टर ने दिये निर्देश
-----
जिले के सभी प्राचार्य अपनी
संस्थाओं में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और परिणाम मूलक शिक्षा देना सुनिश्चित करें। उक्त निर्देश आज कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जिले के शासकीय उ.मा.वि. प्राचार्य एवं संकुल प्राचार्यो की बैठक में दिये। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विवेक दुबे भी मौजूद थे।
बैठक में कलेक्टर सुश्री बाफना ने निर्देश दिये कि संकुल प्राचार्य अपने संकुल अन्तर्गत शिक्षकों की कमी की पूर्ति जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से शैक्षणिक व्यवस्था तत्काल कराये तथा गुणवत्तापूर्ण, शैक्षणिक कार्य करें, परीक्षा परिणाम में वृद्धि होना आवश्यक है। शाला में नियत समय पर शिक्षक अपना शैक्षणिक कार्य कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा विद्यार्थियों को देना सुनिश्चित करें।
बैठक में नामाकंन में वृद्धि, आई.सी.टी.लेब, वाचनालय का संचालन, सेवा पुस्तिकाओं का संधारण तथा सी.सी.एल.ई. गतिविधियां शासन के निर्देशानुसार संचालन करने की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दुबे ने दी। साथ ही शिक्षक डायरी की अनिवार्यतः पौधारोपण वायुदुत एप के माध्यम से करने, इसंपायर अवार्ड, पर्यटन क्विज एवं संकुल प्राचार्यों को विद्यालयों का निरीक्षण करने के निर्देश प्रदान किये।
कलेक्टर सुश्री बाफना ने जिला शिक्षा कार्यालय परिसर में प्रारंभ की गई नर्सरी का अवलोकन किया तथा परिसर में ही आम्रपाली का पौधा रोप कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला योजना अधिकारी शिक्षा श्री हेमंत दुबे, ए.डी.पी.सी. श्री ओ.पी. कारपेंटर एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी तथा समस्त प्राचार्य उपस्थित थे।
शाजापुर से संवाददाता राजकुमार धाकड़