कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण: NN81

Notification

×

Iklan

कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण: NN81

09/03/2025 | मार्च 09, 2025 Last Updated 2025-03-09T11:06:47Z
    Share on

 Reported By; Anil Joshi 

Edited By: Abhishek Vyas @abhishekvyas99


कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण: 

दुर्ग, 08 मार्च 2025/ जिले के नव पदस्थ कलेक्टर  अभिजीत सिंह ने शनिवार को प्रातः 9 बजे जिला अस्पताल दुर्ग का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिले में पदभार सम्हालने के बाद जिला अस्पताल का यह पहला निरीक्षण है। इस दौरान कलेक्टर ने अस्पताल के ओपीडी, रजिस्ट्रेशन काउन्टर एवं डॉक्टरों की सभी ओपीडी, पुरुष वार्ड, महिला वार्ड, शिशु वार्ड, डिलीवरी वार्ड, ऑपरेशन कक्ष सहित सभी वार्डाें का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्डाें में भर्ती मरीजों से उपचार के संबंध में रु-ब-रु चर्चा भी की। कलेक्टर  सिंह ने आईसीयू, ब्लड बैंक, एनआरसी, एसएनसीयू, डीईआईसी और प्रसव विभाग का भी निरीक्षण किया और चिकित्सा अधिकारियों व चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने दवाई वितरण कक्ष का भी निरीक्षण किया और मरीज को मिल रहे दवाइयों का भी निरीक्षण किया। साथ ही सिविल सर्जन को रिकार्ड दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर  एम. भार्गव, एसडीएम  हरवंश सिंह मिरी, सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी, सिविल सर्जन डॉ. एच.एस. साहू, डॉ. ओ.पी. वर्मा सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित थे।