गब्दी की मीरा साहू बनी तीज क्वीन.....
पाटन। परंपरा जब आधुनिकता से जुड़ती है, तो समाज के भीतर एक नई ऊर्जा का संचार होता है। कुछ ऐसा ही दृश्य पाटन में उस समय नजर आया जब तहसील साहू संघ पाटन के महिला प्रकोष्ठ द्वारा तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें समाज के 10 हजार से अधिक महिलाओं की उपस्थिति रही।
साहू सदन पाटन सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हो गया। जहां एक ओर लोकगीतों की मधुर धुनें गूंज रही थीं, वहीं दूसरी ओर समाज की सशक्त महिलाएं पारंपरिक परिधानों में तीज के उत्सव को जीवंत कर रही थीं।यह आयोजन सिर्फ पर्व का उत्सव नहीं था, बल्कि समाज में नारी शक्ति की भागीदारी, संस्कृति के प्रति जागरूकता और सामुदायिक एकजुटता का प्रतीक बनकर उभरा।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान कृष्ण एवं भक्त माता कर्मा की आरती के साथ हुआ।
समारोह की अतिथि वक्ता जिला पंचायत सभापति एवं नई पहल बर्तन बैंक की संचालिका श्रद्धा साहू ने कहा आज महिलाओं को वह मंच दिया गया, जहां पर वह खुलकर अपनी प्रतिभा और अपने विचार को सामने रख सकती हैं। उन्होंने प्लास्टिक के उपयोग से पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों को गंभीर नुकसान होते हैं। आप सब संकल्प ले कि हम सिंगल यूज़ प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करेंगे।
डॉ सुमन साहू ने महिलाओं को महिलाओं को माहवारी के संबंध में झिझक या शर्म महसूस नहीं करनी चाहिए। यह एक प्राकृतिक शारीरिक प्रक्रिया है और इस बारे में खुलकर बात करना ज़रूरी है। माहवारी के बारे में जागरूकता फैलाना और इसे एक सामान्य विषय बनाना ज़रूरी है, ताकि लड़कियां और महिलाएं इस बारे में खुलकर बात कर सकें और अपनी समस्याओं को साझा कर सकें। मानसमनी उपाधि से सम्मानित व्याख्याता हेमलता साहू ने कहा कि रामचरितमानस में परिवार को संवारने के लिए कई महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं। यदि परिवार के सदस्य इन बातों को अपने जीवन में अपनाते हैं, तो वे एक सुखी और समृद्ध जीवन जी सकते हैं।समारोह को जिला महिला संयोजिका देवीश्री साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रिका साहू, जिला उपाध्यक्ष दिव्या कलिहारी, जिला पंचायत सभापति कल्पना साहू, पार्षद मालती साहू, जनपद सदस्य दामिनी साहू ने भी तीज महोत्सव के संबंध में संबोधित किया। तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू ने तीज पर्व की बधाई देते हुए कहा कि यह आयोजन केवल मनोरंजन के लिए नहीं है बल्कि समाज मातृ शक्तियों को सामाजिक संस्कार और शसक्त और आत्मनिर्भर बनाने का एक प्रयास है। स्वागत भाषण तहसील उपाध्यक्ष सरिता साहू ने मंच संचालन गायत्री साहू एवं खेमलाल साहू ने कियामंच पर साहू समाज समाज की महिलाएं इस आयोजन के अवसर पर 16 श्रृंगार कर पहुंची हुई थी। महिलाओं को तीज क्वीन समारोह के लिए थीम दिया गया था कि वह सोलह सिंगार कर पहुंचे। जिसमें ग्राम गब्दी की मीरा साहू बनी तीज क्वीन बनी। तीज क्वीन एवं नृत्य ,प्रहसन,व्यंजन, रंगोली, फुगड़ी में प्रतिभागी महिलाओं को समाज द्वारा उपहार स्वरूप तीजा के लुगरा प्रदान किया गया।
स्वास्थ्य शिविर का हजारों ने लिया लाभ........
चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ सुरेश साहू एवं हिमाचल साहू के संयोजन में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क शिविर में हजारों ने स्वास्थ्य जांच किया। साहू समाज के चिकित्सकों द्वारा जांच उपरांत उन्हें उचित परामर्श एवं दवाई भी दी गई।
आभार प्रदर्शन कमलेश्वरी साहू ने किया।
मौके पर प्रमुख रूप से अश्वनी साहू, गंगादीन साहू, लालेश्वर साहू, धनराज साहू, विमला साहू, भूमिका गंजीर,उषा साहू, कोमिन साहू, भुनेश्वरी साहू, गीता साहू, खेमीन साहू, केंवरा,मोहन साहू,किशोर साहू,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, जनपद सदस्य दिनेश साहू, किशन हिरवानी,डॉ सुरेश साहू,हरिशंकर साहू, धात्री साहू, होमीन साहू, ललिता साहू, प्रेमलता साहू, टेस राम साहू, रविशंकर साहू,कल्याण साहू, दुलेश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के महिला एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।