लोकेशन आष्टा जिला सीहोर एमपी
शिक्षक के बिना सभ्य समाज की कल्पना नही की जा सकती - मोहन सिंह अजनोदिया
आष्टा:- शिक्षक के बिना सभ्य समाज की कल्पना असंभव हैं। सदियो से शिक्षक सभ्य समाज का निर्माण करते आऐ हैं। भारत की सदियो पुरानी सनातनी संस्कृति शिक्षक को गुरूरूप में निरूपित करती हैं। आज भारत की सदियो पुरानी गणितज्ञ पद्वति को आज का विज्ञान मान्यता देता हैं। चॉद, सूर्य एवं अन्य ग्रहो पर जहां विज्ञान वर्तमान युग में पहुॅचा ही, वही हमारे के महान गुरूओ एवं शिक्षको ने इन दूरस्त गृहो के बारे में तथ्यात्मक विश्लेषण कर अनूठा निष्कर्ष हमारे वेदो एवं पुराणो में आख्यान कर दिया था। शिक्षक के प्रति समाज का नजरिया सदैव सम्मान का रहा हैं। हमारे हिंदू धर्मं में तो गुरू के बिना ईश्वर की प्राप्ति को निराधार बताया हैं। उक्त आशय के उद्गार वरिष्ठ समाजसेवी एवं गायत्री शक्ति पीठ प्रमुख मोहन सिंह अजनोदिया ने स्थानीय परसराम काम्पलेक्स में पूर्व पार्षद एवं कुशवाह समाज के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र कुशवाह द्वारा कुशवाह समाज के शिक्षक शिक्षिकाओं के सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए। वरिष्ठ समाजसेवी प्रेमनारायण शर्मा ने भारत की गुरू एवं शिष्य परम्परा पर अपने विचार व्यक्त करते हुए ब्रहमतत्व की सूक्ष्म विवेचना की। कार्यक्रम के आयोजन नरेन्द्र कुशवाह ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य शिक्षको को सम्मानित कर उन्हे समाज में शिक्षा का प्रसार करने के लिए सम्मान देना हैं ताकि समाज में शिक्षा का स्तर ओर अधिक बढ सके। कार्यक्रम का विधिवत् शुभारंभ मोहन सिंह अजनोदिया, प्रेमनारायण शर्मा, बब्बनराव महाडीक, आयोजक नरेन्द्र कुशवाह पूर्व पार्षद, सुरेन्द्र परमार एडवोकेट, सुभाष नामदेव ने दीप प्रज्जलवित कर किया। इस कार्यक्रम में अतिथियो ने कुशवाह समाज के शिक्षक एवं शिक्षिका कैलाश कुशवाह, रामू कुशवाह, किशोरी कुशवाह, लक्ष्मण कुशवाह, सुरेश कुशवाह, श्रीमति सुनिता कुशवाह, कुं. आयुषी कुशवाह, मुकेश आर्य का प्रतीक चिन्ह एवं सम्मान पत्र से सम्मान किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेन्द्र परमार, पूर्व पार्षद सुभाष नामदेव, रामचरण कुशवाह, अर्जुन कुशवाह, प्रकाश कुशवाह मामा, रवि कुशवाह, गोपाल कुशवाह, लखन सेन, सुनिल परमार, प्रतीक महाडीक, राहुल कुशवाह, शुभम कुशवाह, अनिल कुशवाह, संजय सुराणा, रामा कुशवाह, मना बाबू कुशवाह, अभिषेक कुशवाह, महेन्द्र कुशवाह, सुशील कुशवाह, अमरचंद कुशवाह, बाबू कुशवाह, दीपक मेवाडा, धन्नालाल कुशवाह, मनोज कुशवाह, श्रीमति अनीता महाडिक, पूजा कुशवाह, पार्वती कुशवाह, स्नेहा कुशवाह आदि मौजूद थे। अंत में आभार निखिल कुशवाह ने व्यक्त किया।
रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी