बड़ी धूमधाम से कृष्ण की बारात निकली लोग हुए शामिल रुक्मणी विवाह में : NN81

Notification

×

Iklan

बड़ी धूमधाम से कृष्ण की बारात निकली लोग हुए शामिल रुक्मणी विवाह में : NN81

22/11/2023 | November 22, 2023 Last Updated 2023-11-22T11:10:40Z
    Share on

 ***बड़ी धूमधाम से कृष्ण की बारात निकली लोग हुए शामिल रुक्मणी विवाह में



करकेली --श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन रुक्मणी विवाह द्वारिका वास का कथा व्यास कमल शंकर गौतम के माध्यम से भक्तों का रसपान कराया रुक्मणी विवाह के विषय में कथा


व्यास ने भगवान के रासलीला और रुक्मणी विवाह के विषय में भक्तों को रसपान कराया  शाम 4:00 बजे श्री कृष्ण का बारात निकल कर करकेली नगर क्षेत्र का भ्रमण के दौरान जगह-जगह लोगों ने पूजा अर्चना भी की वापस कथा स्थल पर पहुंचा बरात जहां सभी लोगों ने मिलकर बारात का भाव भगत स्वागत कर रुक्मणी विवाह हुई दूरदराज से सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष भक्त पहुंचकर संगीत मय श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कर रहे  लगातार हर एक दिन भगवान के अलग-अलग    चरित्रो का वर्णन कथा व्यास के द्वारा करते हुए भक्तों का रस पान कर रहे हैं श्री कृष्ण के बारात में मुख्य रूप से प्रिंस नापित गोलू नापित प्रदीप नापित तमाम सारे गांव के लोग बरात में शामिल होकर नाच गाना बैनड बजे के साथ चल रहे थे रुक्मणी विवाह के दौरान लोगों ने भरपूर आनंद उठाते हुए भगवान का पूजन आशीर्वाद प्राप्त किया सात दिवस की श्रीमद् भागवत कथा में दूर-दराज से पहुंच रहे हैं