जिला चिकित्सालय दुर्ग के विशेषज्ञों को उत्कृष्ठ प्रदर्शन एवं अनुकरणीय चिकित्सा सम्पादन के लिए मिला सम्मान : NN81

Notification

×

Iklan

जिला चिकित्सालय दुर्ग के विशेषज्ञों को उत्कृष्ठ प्रदर्शन एवं अनुकरणीय चिकित्सा सम्पादन के लिए मिला सम्मान : NN81

11/11/2023 | November 11, 2023 Last Updated 2023-11-11T17:35:53Z
    Share on

 *ब्यूरो चीफ अनिल जोशी, दुर्ग*

*समाचार*


*जिला चिकित्सालय दुर्ग के विशेषज्ञों को उत्कृष्ठ प्रदर्शन एवं अनुकरणीय चिकित्सा सम्पादन के लिए मिला सम्मान*



              दुर्ग 11 नवंबर 2023/ जिला चिकित्सालय दुर्ग के 10 चिकित्सकों को अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन और अनुकरणीय चिकित्सा के सफल सम्पादन के लिए कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा द्वारा प्रशस्ति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ ए.के. साहू कुशल को अस्पताल प्रबंधन हेतु, सर्जन डॉक्टर सरिता मिंज, डॉ. कामेंद्र ठाकुर सर्जिकल स्पेशलिस्ट एवं डॉ. बसंत चौरसिया निःश्चेतना विशेषज्ञ द्वारा आंत के छेद के सफल सर्जरी हेतु डॉ. बी.आर. साहू स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ संजय वालवेन्द्रे, निःश्चेतना विशेषज्ञ सहायक डॉ रजनी के द्वारा एक दिन में 24 प्रसव कराने हेतु, डॉ. कुलदीप सिंह न्यूरो सर्जन और डॉ. बसंत चौरसिया एनस्थेटिक द्वारा ब्रेन एवं स्पाईनल सर्जरी के लिए नोडल अधिकारी डॉ प्रवीण अग्रवाल राज्य के बेस्ट ब्लड बैंक के लिए और जिला चिकित्सालय में संचालित आईसीयू के मरीजों में मृत्यु दर में कमी के लिए डॉ अनिल विवेक सिन्हा को सम्मानित किया गया। उपरोक्त सम्मान समारोह में जीवन दीप समिति के सदस्य दिलीप ठाकुर दुष्यंत देवांगन और प्रशांत डोंगावकर का उल्लेखनीय योगदान रहा। सम्मान समारोह जिला कार्यालय दुर्ग में 10 नवंबर 2023 को सम्पन्न हुआ।