धान खरीदी केन्द्र व शासकीय उचित मूल्य दुकान का किया निरीक्षण : NN81

Notification

×

Iklan

धान खरीदी केन्द्र व शासकीय उचित मूल्य दुकान का किया निरीक्षण : NN81

15/12/2023 | December 15, 2023 Last Updated 2023-12-15T05:14:49Z
    Share on

 *ब्यूरो चीफ अनिल जोशी दुर्ग (छ.ग.)*

*समाचार*


*धान खरीदी केन्द्र व शासकीय उचित मूल्य दुकान का किया निरीक्षण*



        दुर्ग, 14 दिसम्बर 2023/ कलेक्टर एवं एसडीएम के निर्देशन में अतिरिक्त तहसीलदार  प्रफुल्ल गुप्ता ने विगत 13 दिसम्बर को दुर्ग तहसील के धान खरीदी केन्द्र व शासकीय उचित मूल्य दुकान थनौद का आकस्मिक निरीक्षण कर किसानों एवं हितग्राहियों से चर्चा की गई। धान खरीदी केंद्र में 30 किसानों से 1695.20 क्विंटल धान खरीदी की गई है।


निरीक्षण में मापक यंत्र से धान की नमी की जांच एवं तौलाई भी करवाया गया। साथ ही किसानों से चर्चा भी की गई। समिति प्रबंधक ने बताया की नियमित रूप से धान का उठाव जारी है। किसानों को भुगतान भी की जा रही है। पर्याप्त मात्रा में बारदाने भी उपलब्ध है। समिति प्रबंधक एवं नोडल अधिकारी को प्रति सप्ताह स्टॉक सत्यापन कराए जाने हेतु कहा गया। शासकीय उचित मूल्य दुकान में उपस्थित हितग्राहियों ने नियमित रूप से राशन मिलना संतोषजनक बताया।