ग्राम करवाखेडी में पथ संचलन निकला : NN81

Notification

×

Iklan

ग्राम करवाखेडी में पथ संचलन निकला : NN81

31/12/2023 | December 31, 2023 Last Updated 2023-12-31T10:09:38Z
    Share on

 ताल मध्यप्रदेश

दीपक सोनी


*ग्राम करवाखेडी में पथ संचलन निकला*



ग्राम करवाखेडी में करवाखेडी मंडल का पथ संचलन निकला| इस अवसर पर संबोधित करते हुए जिला सह कार्यवाह विनोद जी पाटीदार ने कहा कि जिस समय हम पराधीन थे,उस समय देश में विभिन्न तरीकों से आजादी का संघर्ष चल रहा था| उस समय डाक्टर हेडगेवार भी क्रांतिकारी गतिविधियों में लगे थे, लेकिन उनके मन में विचार चल रहा था कि देश आजाद तो हो जाएगा लेकिन फिर से गुलाम ना हो इसके लिए मुझे कुछ करना चाहिए| उन्होंने देखा कि देश का हिंदू अपने गौरव को भूल चुका है| देश के हिंदुओं को संगठित करने के लिए आपने 1925 मे संघ की स्थापना की|  आपने संघ के जरिए भारत को परम वैभव पर पहुंचाने का स्वपन देखा था| उसे पूर्ण करने का प्रयास करते हुए संघ अपने शताब्दी वर्ष में पहुंचने वाला है| यानी कि 100 वर्ष पूर्ण होने वाले है संघ द्वारा शाखा के माध्यम से संगठन कार्य का प्रभाव आज समाज में दिखने लगा है| उसी का परिणाम है कि देश मे हिंदू समाज के आराध्य प्रभु श्री राम 500 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद 22 जनवरी को  भव्य मन्दिर मे विराजित होने वाले है| हमें धूमधाम से प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को मनाना है, घर-घर दीपक लगाना है, घर के ऊपर भगवा ध्वज बांधना है| सभी समाज को लेकर यह कार्यक्रम करना है, समाज को एक सूत्र में बांधना है|