सट्टा माफिया से प्रताड़ित एक युवक के आज रहषयमय तरीके से गायब हो जाने से हड़कम्प मचा है : NN81

Notification

×

Iklan

सट्टा माफिया से प्रताड़ित एक युवक के आज रहषयमय तरीके से गायब हो जाने से हड़कम्प मचा है : NN81

18/12/2023 | December 18, 2023 Last Updated 2023-12-18T05:24:53Z
    Share on

 महोबा से सचिन साहू की रिपोर्ट 



उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के कुलपहाड़ क्षेत्र में सट्टा माफिया से प्रताड़ित एक युवक के आज रहषयमय तरीके से गायब हो जाने से हड़कम्प मचा है।


पुलिस उप अधीक्षक हर्षिता गंगवार ने बताया कि सुंगिरा गांव का निवासी युवक उपेंद्र सोनी पिछले कुछ समय मे एक करोड़ से ऊपर की रकम सट्टे में हार गया बताया गया है। उसकी पत्नी नेहा सोनी ने पुलिस को सौपी तहरीर में कहा है कि गांव के ही तीन युवक उसके पति को सट्टा खिलाते थे। मोबाइल फोन पर ऑनलाइन सट्टा के खेल में वह पिछले कुछ समय मे एक करोड़ से ऊपर की रकम गवां बैठा। उसके रकम के ट्रांजिक्शन का पूरा हिसाब मौजूद है।

पुलिस उप अधीक्षक ने बताया कि नेहा सोनी के मुताबिक उसका पति उपेंद्र सुबह घर से निकला लेकिन फिर वापस नही लौटा। उपेंद्र की रहषयमय तरीके से गुमशुदगी चिंता का कारण बनी है। परिजनों ने संभावित ठिकानों पर उसकी जमकर खोजबीन की लेकिन उसका कही पता नही लग रहा। नेहा ने अपने पति के साथ किसी अनहोनी घटना की आशंका प्रकट की है। उसके उपेंद्र के तीन अन्य मित्रो पर संदेह प्रकट किया है। यह सभी भी सुबह से गायब बताए जा रहे है।

पुलिस उप अधीक्षक ने बताया कि फिलहाल मामले में नेहा सोनी की तहरीर पर पुलिस ने युवक की गुमशुदगी का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और उसकी खोजबीन शुरू की है। उल्लेखनीय है कि महोबा जिले में सट्टा के भारी प्रचलन के चलते नवयुवकों के इसकी गिरफ्त में आकर बड़ा आर्थिक नुकसान उठाने की घटनाएं सामने आई है। इनमे कोई आठ से अधिक परिवार कंगाली से बुरी तरह तबाह हो गए है।