पंचकल्याणक महोत्सव 1008 कलशों से मनाया गया जन्म कल्याणक रथोत्सव : NN81

Notification

×

Iklan

पंचकल्याणक महोत्सव 1008 कलशों से मनाया गया जन्म कल्याणक रथोत्सव : NN81

21/01/2024 | January 21, 2024 Last Updated 2024-01-21T07:22:57Z
    Share on

 पंचकल्याणक महोत्सव 

1008 कलशों से मनाया गया जन्म कल्याणक रथोत्सव


कुरावली। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव केसे  तीसरे दिन जन्म कल्याणक  महोत्सव एवं रथोत्सव का आयोजन किया गया। इस निकली शोभायात्रा में दर्जनों झांकियों व बैंड बाजे के नगर व देश के कोने कोने से सैकड़ो जैन श्रद्धालुशामिल हुए। यात्रा में शामिल जैन समाज की सौभाग्यवती महिलाएं धार्मिक धुन पर कतार बना कर थिरकते हुए चलना आकर्षक का केन्द्र रही।


नगर में पंचकल्याणक महोत्सव के तीसरे दिन भगवान का जन्म कल्याण मनाया गया।जिसमें सबसे पहले जन्म कल्याण की पूजा अर्चना करने के बाद विभिन्न वाद्य यंत्रों में साथ बाल तीर्थकर का जन्म हुआ।जन्म के बाद सदन इंद्र द्वारा बाल तीर्थंकर  को ऐरावत हाथी पर बिठा कर पूरे नगर में रथ यात्रा निकाली गई।


रथ यात्रा देवनागरी इंटर कॉलेज मैदान से शुरू होकर जीटी रोड़ एटा वाई पास सदर बाजार गल्ला मंडी वाई पास होती हुई देवनागरी इंटर कॉलेज पहुंचकर सम्पन्न हुई। इसके बाद पांडुक शिला पर तीर्थंकर का 1008 कलशों से जन्माभिषेक किया गया।शाम को मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज द्वारा जिज्ञासा समाधान जिनेन्द्र आरती एवं मांगलिक क्रियाओं के साथ साथ भव्य झूलन किया गया। मीडिया प्रभारी अभिषेक जैन एवं अंकुर जैन ने यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

फोटो। रथोत्सव यात्रा में शामिल सकल जैन श्रद्धालु ।