प्रभु राम ने हमें मर्यादा में रहना सिखाया वे सभी के मन मन्दिर में बसे : NN81

Notification

×

Iklan

प्रभु राम ने हमें मर्यादा में रहना सिखाया वे सभी के मन मन्दिर में बसे : NN81

23/01/2024 | January 23, 2024 Last Updated 2024-01-23T07:43:37Z
    Share on

 *प्रभु राम ने हमें मर्यादा में रहना सिखाया वे सभी के मन मन्दिर में बसे - कैलाश परमार*


रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी



 आष्टा :- अयोध्या में हो रहे श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में दुनिया भर की निगाहें टिकी हुई थीं तो उसी समय राम भक्त अपने मन मन्दिर में रामावतरण को अनुभव कर खुशियां और उल्लास मना रहे थे । 

सम्पूर्ण नगर आज राममय था ।   केशरिया श्रंगार और ध्वजों से पटे नगर में चौराहे चौराहे पर जहां राम आरती हुई वहीं 'भये  प्रकट कृपाला दीन दयाला .....''  और '' श्री राम चन्द्र कृपालु भज मन.... ’' जैसे भजनों की गूंज सुनाई देती रही  । 

पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार के कार्यालय में भी प्रभु श्रीराम जी की आरती का आयोजन किया गया । पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ने भगवान राम के प्रति अपने अनन्य भाव प्रकट करते हुए कहा की राम का सम्पूर्ण चरित्र मर्यादा का संदेश देता है। उन्होंने सभी वर्गो को साथ लेकर संसार को अनोखा संदेश दिया। प्रभु श्रीराम का मर्यादित जीवन मानव सभ्यता को मर्यादित रहने की सीख देता है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कमल सिंह चौहान सहित पूर्व पार्षद अनिल धनगर ने तथा रवि विश्वकर्मा ने भजन सुनाए । अभिजीत मुहूर्त में  भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को  दूरदर्शन पर देखते  हुए सभी ने नव प्रतिष्ठित राम लला के दर्शन किये तथा नगर के श्री राम मन्दिर एवम विभिन्न हनुमान मंदिरों में दर्शन कर भंडारे में शामिल हुए। इस अवसर पर कांग्रेस नेता राजेन्द्र दरबार ,अर्जुन सिंह अजय , समाज सेवी सुनील प्रगति, शुभम शर्मा, सुरेंद्र  परमार एडवोकेट, वीरेंद्र परमार, अर्जुन अजय, महेश मेवाडा, अमित सेन सहित शामिल हो कर सभी को बधाई दी ।