प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी वाली गाड़ी जहां जा रही, लोगों का विश्वास बढ़ा रही है : NN81

Notification

×

Iklan

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी वाली गाड़ी जहां जा रही, लोगों का विश्वास बढ़ा रही है : NN81

15/01/2024 | January 15, 2024 Last Updated 2024-01-15T14:36:17Z
    Share on

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी वाली गाड़ी जहां जा रही, लोगों का विश्वास बढ़ा रही है - विधायक गोपालसिंह इंजीनियर  


रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी



नगरपालिका द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के तहत नगर के दो प्रमुख स्थलों पर शासन की सभी योजनाओं का पंडाल लगाया सर्वप्रथम जनपद पंचायत के प्रांगण में एवं द्वितीय भाऊ बाबा मंदिर कुमार मोहल्ला वार्ड नंबर 14 में कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में विधायक गोपाल इंजीनियर द्वारा नगर के 18 वार्डो के विकास हेतु विधायक निधि से 1 करोड़ की घोषणा 


आष्टा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी वाली गाड़ी जहां जा रही, लोगों का विश्वास बढ़ा रही है। सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के सूत्र वाक्य को साकार करने के लिये केन्द्र सरकार की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं से प्रत्येक पात्रताधारी को लाभान्वित करने के लिये विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। इसमें लाभों से वंचित रह गये व्यक्तियों को लाभान्वित करने का कार्य भी किया जा रहा है। इन सभी के चलते आज संपूर्ण प्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। 


इस आशय के विचार जनपद पंचायत परिसर में विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने व्यक्त किए। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, विशेष अतिथि सचिव भारत सरकार प्रबिश रंजन विश्वास, प्रभारी कलेक्टर आशीष तिवारी, नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा, अनुविभागीय अधिकारी आनंद राजावत, एसडीओपी आकाश अमलकर, सीईओ अमितकुमार व्यास, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा, प्रदेश महामंत्री धारासिंह पटेल, जनपद अध्यक्ष श्रीमती दीक्षा गुणवान, सोनू गुणवान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष जीवनसिंह मंडलोई, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋतु जैन, नपाउपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू खां, कृपालसिंह पटाड़ा, नगीनचंद्र जैन, पार्षद रवि शर्मा, कमलेश जैन, डाॅ. सलीम खान, तारा कटारिया, अंजली चैरसिया, विशाल चैरसिया, प्रभात धाड़ीवाल, कैलाश बगाना, उमेश शर्मा द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन किया गया। तत्पश्चात श्रीराम श्रीवादी टीम द्वारा स्वागत गीत, स्वच्छता गीत का गायन किया गया। स्वागत भाषण व योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेश सक्सेना ने दी। 

मुख्य अतिथि विधायक गोपालसिंह इंजीनियर द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय को नगरपालिका द्वारा नगर में चलाई जा रही योजनाओं का आंकड़ों सहित विस्तृत जानकारी भी नागरिकों को दी। विकसित भारत संकल्प यात्रा पर प्रकाश डालते हुए विधायक श्री इंजीनियर ने कहा कि इस यात्रा से योजनाओं के लाभों से वंचित रह गये पात्रताधारियों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने लाभान्वितों से कहा कि योजना का लाभ मिलने के बाद होने वाली खुशी को अन्य लोगों से भी साझा करना चाहिए। पहले के समय में लोग आवश्यक मूलभूत सुविधाओं से कोसो दूर थे, जिसे भाजपा सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से दूर किया है।  


नगर विकास के लिए मिले 1 करोड़ - कार्यक्रम के दौरान भरे मंच से विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने नगर के सभी वार्डो के विकास के लिए नगरपालिका को 1 करोड़ रूपये की राशि अपनी विधायिकी से देने की घोषणा की, वहीं अभिभाषक संघ के बैठने के लिए उचित स्थान की व्यवस्था करते हुए 20 लाख रूपये की लागत से व्यवस्थित हाॅल निर्माण की घोषणा की, साथ ही डोराबाद स्थित शमशान घाट निर्माण के लिए 5 लाख रूपये की घोषणा की। विधायक श्री इंजीनियर ने कहा कि आष्टा अंचल के सर्वांगिण विकास में कोई कमी नही आने दी जाएगी। संपूर्ण तहसील के साथ आष्टा नगर विकासशील शहरों की गिनती में शुमार होगा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी उपस्थित भारत सरकार के सचिव क्षेत्रीय विधायक नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपस्थित मनचा  सीएमओ राजेश सक्सेना ने  पुष्पमाला से स्वागत किया!

विशेष अतिथि नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने उपस्थित युवाजनों, लाड़ली बहनों, स्व.सहायता समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज भाजपा सरकार चार गरीबी को दूर करने का काम कर रही है। चारों गरीबी में कमजोर युवा, महिलाएं, किसान के साथ ही बेसहारा गरीब जन है, जिन्हें सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने का काम भाजपा सरकार तेजी से कर रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य इन चारों को सशक्त बनाना है और इसी उद्देश्य के साथ संपूर्ण प्रदेश में 16 जनवरी से यह यात्रा प्रारंभ हुई है जो अपने नगर में आज आई, जिसके माध्यम से विभिन्न योजनाओं के लाभों से हितग्राहियों को लाभ वितरण किया गया है। यह यात्रा 26 जनवरी तक अनवरत रूप से पूरे प्रदेश में भ्रमण कर पात्र छूटे हुए हितग्राहियों को लाभ दिलाने का काम करेगी। 


कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों द्वारा स्व.सहायता समूह की महिलाओं को लाभ वितरण किया गया, वहीं विभिन्न कलाओं में अपनी उत्कृष्टता दिखाने वाले मेघावी छात्रों को पुरूस्कृत किया गया। मेरी जुबानी मेरी कहानी के माध्यम से लाभान्वित हितग्राहियों ने अपने अनुभव भी साझा किए। कार्यक्रम समाप्ति पश्चात् मंचासीन अतिथियों द्वारा लगाए गए प्रत्येक स्टाॅलों पर पहुंचकर संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी ली। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान कार्यक्रम स्थल के पूरे पांडाल में केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टाॅल भी लगाए गए, जिसके माध्यम से अनेकों नागरिकों ने लाभ लिया। आभार नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने व्यक्त किया तथा संचालन सुरेन्द्रसिंह शिक्षक ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी एवं कर्मचारीगणों के साथ ही बड़ी संख्या में नागरिकगण मौजूद थे।