उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य समारोह में करेंगे ध्वजारोहण : NN81

Notification

×

Iklan

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य समारोह में करेंगे ध्वजारोहण : NN81

25/01/2024 | जनवरी 25, 2024 Last Updated 2024-01-25T17:53:42Z
    Share on

 *ब्यूरो चीफ अनिल जोशी दुर्ग (छ.ग.)*

*समाचार*



*उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा मुख्य समारोह में करेंगे ध्वजारोहण*



दुर्ग, 25 जनवरी 2024/ गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर जिले में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा 26 जनवरी 2024 को पंडित रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में आयोजित मुख्य समारोह में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा प्रातः 9 बजे रविशंकर स्टेडियम दुर्ग पहुँचकर ध्वजारोहण करेंगे। प्रातः 9.05 बजे परेड का निरीक्षण, 9.10 बजे माननीय मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री जी का संदेश वाचन, 9.30 बजे हर्ष फायर, 9.35 मार्च पास्ट, 9.40 बजे परेड कमान्डरों से परिचय, 9.45 बजे शहीद परिवारों का सम्मान, 9.55 बजे परेड कमान्डरों के साथ फोटो सेशन, 10.00 बजे स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10.30 बजे झांकियों का प्रदर्शन एवं 10.55 बजे से पुरस्कार वितरण किया जाएगा।