*काला पीपल (मध्यप्रदेश) से शिव प्रसाद अकेला की रिपोर्ट*
प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।
अरनियाकला(शिव प्रसाद अकेला)में कृषि विज्ञान केंद्र शाजापुर द्वारा प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि घनश्याम पाटीदार अध्यक्ष किसान संघ ने किसानों से आह्वान किया कि खुद के स्वास्थ्य के लिए प्राकृतिक खेती अपनाये, कृषि विज्ञान केंद्र से प्रधान वैज्ञानिक डॉ जी आर अम्बावतिया, डॉ एस एस धाकड़ डॉ डी के तिवारी सहित लगभग 55 किसानों ने भाग लिया कार्यक्रम में डॉ जी आर अम्बावतीया ने किसानों को संबोधित करते हुए प्राकृतिक खेती करने की अपील की एवं प्राकृतिक खेती अपनाकर पर्यावरण, मृदा एवं मनुष्य के स्वास्थ्य को बेहतर कैसे बनाया जाए विषय पर चर्चा की डॉ एस एस धाकड़ ने प्राकृतिक खेती तकनीकी में नई किस्मों को शामिल करें एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार करें प्राकृतिक खेती के प्रभारी डॉ डी के तिवारी ने प्राकृतिक खेती के अंतर्गत गौआधारित खाद जीवामृत घनजीवामृत एवं कीटनाशक निमास्त्र दशपर्णी अर्क को कैसे अपने घर मे ही बनाये एवं कैसे खेती में प्रयोग करे सम्पूर्ण प्रशिक्षण दिया प्रशिक्षण में जनपद सदस्य सुरेंद्र उप्लवादिया, सरपंच प्रतिनिधि कमल चन्द्रवंशी सरपंच उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में अपना अनुभव प्राकृतिक खेती के कृषक अरुण सोनानिया ने बताते हुए आभार व्यक्त किया एवं केंद्र द्वारा बनबाई गई प्राकृतिक खेती इकाई का अवलोकन कराया