कानपुर में श्रम विभाग के पोर्टल से 1.7 करोड़ की ठगी करने वाला गैंग गिरफ्तार : NN81

Notification

×

Iklan

कानपुर में श्रम विभाग के पोर्टल से 1.7 करोड़ की ठगी करने वाला गैंग गिरफ्तार : NN81

15/02/2024 | February 15, 2024 Last Updated 2024-02-15T05:46:26Z
    Share on

 खबर: कानपुर में श्रम विभाग के पोर्टल से 1.7 करोड़ की ठगी करने वाला गैंग गिरफ्तार।

    


उत्तर प्रदेश के कानपुर में श्रम विभाग को साइबर प्रेमी जोड़े ने करोड़ों की चपत लगाई। वैलेंटाइन डे के दिन पुलिस प्रेमी जोड़े समेत 6 आरोपियों को अरेस्ट किया है। साइबर ठगों ने श्रम विभाग के पोर्टल से अपने साथियों के साथ मिलकर 1.7 करोड़ रुपए की धनराशि बोगस अकाउंट्स में ट्रांसफर कर ली थी। अपर श्रमायुक्त कानपुर मंडल कल्पना श्रीवास्तव ने साइबर थाने में बीते एक फरवरी को एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मामले में आरोपियों को दबोचने के लिए सर्विलांस, स्वाट और साइबर एक्सपर्ट की चार टीमें बनाई गई थीं। पुलिस ने यूपी और छत्तीसगढ़ से आरोपियों को अरेस्ट किया है। श्रम विभाग के UPBOCW द्वारा संचालित कन्या विवाह सहायता योजना में फर्जी आवेदन किया गया था। अपात्रों की आईडी और अधिकारियों के फर्जी डिजिटल हस्ताक्षर का इस्तेमाल करते हुए फर्जी 196 अपात्र श्रमिकों के खातों में साइबर ठगों ने 1.7 करोड़़ की धनराशि ट्रांसफर कर ली थी। जब इसकी जानकारी श्रमायुक्त कानपुर मंडल कल्पना श्रीवास्तव को हुई तो उनके होश उड़़ गए। उन्होंने फौरन इसकी साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के पास से डिजिटल इलेक्टॉनिक डिवाइस, फर्जी कागजात बरामद किए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने ट्रांसफर की गई 1.7 करोड़ में से 64 लाख की रकम को फ्रीज करा दिया था।


संवाददाता: विकास कुमार सिंह कानपुर नगर