राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सारंगपुर में 25 फरवरी को आने पर संशय : NN81

Notification

×

Iklan

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सारंगपुर में 25 फरवरी को आने पर संशय : NN81

19/02/2024 | फ़रवरी 19, 2024 Last Updated 2024-02-19T16:41:28Z
    Share on

 राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सारंगपुर में 25 फरवरी को आने पर संशय। तिथि में संशोधन हो सकता है। 


रिपोर्ट अमन इंकलाबी



पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश पुरोहित ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। 


सांरगपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सांसद राहुल गांधी कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा की प्रस्तावित सारंगपुर में 25 फरवरी के कार्यक्रम को लेकर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं यात्रा प्रभारी प्रियव्रत सिंह एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश पुरोहित द्वारा ब्लॉक कांग्रेस शहर कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को दोपहर 4 बजे ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में ली गई। 

जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश पुरोहित ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी की यात्रा सारंगपुर में आने वाली है जिसको लेकर बुथ एवं मंडलम, सेक्टर और वार्ड स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कर ब्लॉक के वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श कर रूपरेखा बनाकर आम जनता एंव सभी समाज के वर्गों को भारत जोड़ो न्याय यात्रा से जोड़ें। 

पूर्व मंत्री एवं यात्रा प्रभारी प्रियव्रत सिंह ने कहां की कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सांसद राहुल गांधी करीबन 7000 किलोमीटर की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले हैं यात्रा निरंतर जारी है राजगढ़ जिले की सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र में भारत जोड़ो न्याय यात्रा 25 फरवरी को प्रवेश करना प्रस्तावित है जिसमें तारीख बदल सकती है इस यात्रा का उद्देश्य देश में हर आम नागरिकों को उसका हक मिले उसके साथ न्याय हो किसान एमएसपी का हक एवं न्याय के लिए दिल्ली घेर रहा है विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर बेबुनियाद भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर जेलों में डाला जा रहा है जो सरकार चल रही है वह कहती है कि हम किसानों को एमएसपी नहीं दे सकते पर वही सरकार 10,000 करोड़ो से ज्यादा की रियायतें बड़े-बड़े उद्योगपतियों को सीधे-सीधे दे रही है। 


भारत के किसान संगठन एमएसपी लागू करने के लिए किसान आंदोलन कर रहे हैं केंद्र सरकार स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू नहीं कर रही है कांग्रेस ने किसान आंदोलन की सबसे बड़ी मांग को हूबहू स्वीकार करते हुए हर किसान की फसल पर स्वामीनाथन कमीशन के अनुसार एमएसपी की कानूनी गारंटी देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस पार्टी से डरते हैं प्रधानमंत्री तो किसी बात का उत्तर देना ही नहीं चाहते हैं देश का सर्वोच्च सम्मान राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है खुलेआम उपयोग हुआ है चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए भारत रत्न किस प्रकार दिये जा रहे है देश देख रहा है विपक्षी राजनैतिक दलों के लोगों को प्रताड़ित कर तोडा जा रहा है  मौका परस्त लोगों को अवसर दिया जा रहा है यह सारी बातों को लेकर राहुल गांधी न्याय के लिए निकले हैं। 

पूर्व मंत्री एवं यात्रा के प्रभारी प्रियव्रत सिंह ने कहा कि कांग्रेस के करीबन 200 लोगों को आयकर विभाग ने नोटिस दिया है मुझे भी नोटिस दिया गया है केंद्र सरकार लगातार केंद्रीय एजेंसीयो का दुरुपयोग किया जा रहा है कांग्रेस नेताओं को डराया जा रहा है इन सब चीजों के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लंबी लड़ाई लड़ना है राहुल गांधी को जनता का जन समर्थन मिल रहा है इसलिए प्रधानमंत्री मोदी विपक्ष कांग्रेस पार्टी एवं गांधी परिवार पर हमला करते हैं और जब उन्हें अकाली दल,चिराग पासवान, जगनमोहन रेड्डी, नीतीश कुमार की पार्टी से समझौता करना होता है तो कर लेते हैं इन सब मुद्दों पर जनता को अवगत कराना है। 

बैठक को पूर्व विधायक कृष्णा मोहन मालवीय, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद अली,देवेंद्र पाराशर,कमल गुर्जर,राजेंद्र जाट आदि नेताओं द्वारा भी संबोधित किया गया। 


बैठक में जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष दामोदर लहरी,पूर्व विधायक कृष्ण मोहन मालवीय,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ हेमेंद्र सिंह सोलंकी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष आबिद हुसैन लोदी, श्रीमती कला महेश मालवीय,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद अली,प्रदीप सादानी,पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष शफीक अंसारी ,नंदलाल नागर,रामचंद्र नागर नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि निलेश वर्मा,युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेमेंद्र सिंह चौहान,देवेंद्र पाराशर,शेख मुशर्रफ,जसवंत सिंह ठाकुर,राजेंद्र जाट,प्रदीप जैन,सुबराती मंसूरी, बहादुर भाई,पार्षद इरफान अली,रमेशचंद्र कलमोदिया,घनश्याम पाटीदार,गफ्फार मंसूरी,छगनलाल धौलपुरिया,रफीक डिस्क,महेश सोनी, निजाम कुरैशी राधेश्याम भैसानिया,फराज अंजुम खट्टानी,कमल गुर्जर,शोऐब राही, मोहम्मद एहसान अंसारी,कान्हा अहिरवार,लखन राजपूत,लखन धनगर,बाबूलाल पटेल,रज्जाक मंसूरी, महेश प्रजापति,अखलाक मेव,रीना मालवीय, रामबाबू सेन,अरबाज मेव, कैलाश ठाकुर,मोहम्मद जावेद,धर्मेंद्र सिंह राजपूत,चंदर सिंह परमार ,बालु सिंह सोंलकी,सुमीत सोनी सहित अनेक कांग्रेस एवं युवक कांग्रेस,सेवादल,किसान कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

बैठक का संचालन शहर कांग्रेस अध्यक्ष आबिद हुसैन लोदी एडवोकेट द्वारा किया गया तथा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.हेंमेद्र सिंह सोलंकी द्वारा आभार व्यक्त किया गया। 


फोटो 04