कानपुर में गैस गीजर की वजह से महिला अध्यापिका की हुई मौत : NN81

Notification

×

Iklan

कानपुर में गैस गीजर की वजह से महिला अध्यापिका की हुई मौत : NN81

20/02/2024 | फ़रवरी 20, 2024 Last Updated 2024-02-20T06:10:16Z
    Share on

 खबर: कानपुर में गैस गीजर की वजह से महिला अध्यापिका की हुई मौत।



कानपुर में गैस गीजर से एक महिला टीचर की मौत हो गई। तीन महीने पहले ही उसका चयन बिहार शिक्षक भर्ती में हुआ था। चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी पर आई थी। शादी समारोह के बाद घर लौटी और बाथरूम में नहाने के दौरान गैस गीजर लीकेज होने से बेहोश हो गई। परिवार के लोगों ने इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया। दो दिन बाद

महिला टीचर ने दम तोड़ दिया।

रावतपुर क्षेत्र के केशवपुरम आवास विकास में रहने वाले

संतोष यादव का ट्रक बॉडी का कारखाना है। संतोष ने बताया कि उनकी बेटी अमिता यादव (26) का तीन महीने पहले बिहार की शिक्षक भरती में चयन हुआ

था। उन्नाव रघुवीर खेड़ा में रहने वाली चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए 10 दिन की छट्टी लेकर घर आई थी। उन्नाव से शादी से घर लौटने के बाद 16

फरवरी की शाम नहाने के लिए बाथरूम में गई, लेकिन बाहर नहीं निकली। दरवाजा तोड़ा तो बेहोश पड़ी थी। काफी देर तक बाथर्ूम से कोई आवाज नहीं आने पर


मां ललिता ने आवाज दी, लेकिन कोई हरकत नहीं हुई। उन्होंने अमिता के पिता संतोष और भाई अमन को जानकारी दी। परिवार के लोग घबरा गए और दरवाजा तोड़ा तो बाथरूम में अचेत हालत में पड़ी हुई थी। परिवार के लोगों ने एक निजी अस्पताल में एडमिट

कराया। डॉक्टरों ने बताया कि हालत बेहद नाजुक है। सिर्फ पल्स और हार्टबीट चल रही है, लेकिन शरीर में कोई हरकत नहीं है। दो दिन तक कोई सुधार नहीं होने पर परिवार के लोगों ने अमिता को हैलट में एडमिट कराया। ररविवार रात को शिक्षिका अमिता की हार्टबीट भी थम गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां


और पिता अस्पताल में बेहोश होकर गिर पड़े। भाई भी

बदहवास हो गया। परिवार के लोगों ने किसी तरह खुद

को संभाला। इसके बाद सूचना पर रावतपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। सोमवार को शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।


संवाददाता: विकास कुमार सिंह कानपुर नगर