*भाजपा महिला मोर्चा के शक्ति वंदन कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का सम्मान*
धार जिला संवाददाता महेश सिसोदिया
कानवन। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत बदनावर विधानसभा के कानवन में सम्मान समारोह आयोजित कर ग्रामीण आजीविका मिशन महिला स्वयं सहायता समूह, स्वयंसेवी संगठन की महिला सीआरपी सीएफ वीओ को उनके सरहनी कार्यो के लिए सम्मानित किया। इस दौरान महिलाओं द्वारा अपने अनुभव कथन सुनते हुए बताया कि किस प्रकार उन्होंने अपने कार्यों को प्रारंभ किया और स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद उनके जीवन में क्या परिवर्तन आए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी ने अपने संबोधन में कहा देश एवं प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है देश में मोदी सरकार ने एवं प्रदेश में मोहन सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं चला रखी है लाड़ली बहना योजना से महिलाओं के जीवन में सराहनी परिवर्तन आया है। भाजपा सरकार का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का है। आज महिलाएं घर से निकल कर सरकार चलाने में भी हिस्सेदारी कर रही है। सशक्त महिला से ही सशक्त समाज का निर्माण होगा। साथ ही सोमानी ने देश में पुनः भाजपा की मोदी सरकार बनाने का आह्वान किया। विशेष अतिथि जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ प्रहलाद सिंह सोलंकी ने संबोधित करते हुए भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं का उल्लेख किया। महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष सुषमा पाठक अपने स्वागत उद्बोधन में कहां सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए जो योजनाएं चला रखी है स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उन्हें घर-घर तक ले जाना है और हर महिला को सशक्त बनाना है। वरिष्ठ नेत्री सीमा रावल ने भी अपने संबोधन में कहां आज महिलाएं घर ही नहीं देश भी चल रही है हर महिला को आगे आकर अपनी पूरी शक्तियों का प्रयोग करना चाहिए। बदनावर नगर परिषद अध्यक्ष मीना शेखर यादव ने अपने संबोधन में कहा के किस प्रकार स्वयं सहायता समूह ने महिलाओं की जीवन में परिवर्तन लाया है आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सशक्त बनाने में स्व सहायता समूह का अहम योगदान है। सुनील शुक्ला ने मोदी सरकार को महिला सशक्तिकरण का पूरक बताया। इस दौरान वरिष्ठ नेता शिवराम सिंह रघुवंशी कानवन मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौर उपाध्यक्ष मुकेश भगवासा कुसुम जैन अनामिका ठाकुर भारतीय राठौड़ सुनिता परमार योजना अग्रवाल पवन पेरुलिया दिनेश शर्मा मनोहर कामदार आदि मनचासिम थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्व सहायता समूह एवं स्वयंसेवी संगठन की महिलाएं उपस्थित थी संचालन नवीन चौहान एवं आभार किरण नामदेव द्वारा प्रस्तुत किया गया।