गांव चलो अभियान को लेकर भाजपा नगर मंडल की कार्यशला संपन्न : NN81

Notification

×

Iklan

गांव चलो अभियान को लेकर भाजपा नगर मंडल की कार्यशला संपन्न : NN81

03/02/2024 | February 03, 2024 Last Updated 2024-02-03T16:08:51Z
    Share on

 *गांव चलो अभियान को लेकर भाजपा नगर मंडल की कार्यशला संपन्न*

 

 *हम विचार के लिए राजनीति करते है सत्ता के लिए नही -  विनोद शर्मा*


धार जिला संवाददाता महेश सिसोदिया 





धार। भाजपा कार्यालय पर शनिवार को नगर मंडल की कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें आगामी गांव चलो अभियान विषय पर मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद शर्मा,अभियान संयोजक वीरेंद्र सिंह बघेल,विधानसभा विस्तारक सुनील शुक्ला व मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर ने संबोधित किया। सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा भारत माता व पितृ पुरुष को माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर विधिवत आरंभ किया गया।

    मुख्य वक्ता विनोद शर्मा ने कहा कि गांव चलो अभियान यह अभियान केंद्र की ओर से दिया गया एक प्रमुख अभियान है हमारे लिए इस अभियान में हमे दिए गए बूथ पर हमे जाना है। और वहा रहने वाले मतदाताओं से मिलना है । क्षेत्र के प्रमुख प्रभावी लोगो से संपर्क कर पार्टी के कार्यों से परिचय करवाना । भारत माता को पुनः विश्व गुरु बनाने के लिए 1950 में जनसंघ की स्थापना हुई इसी से आगे बढ़ते हुए जनता पार्टी फिर भारतीय जनता पार्टी के रूप में हम लगातार राष्ट्र सेवा में लगे हुए हैं । भारत माता को पुनः विश्व गुरु बनाने में लगे हुए हैं । हम विचार के लिए राजनीति करते है सत्ता के लिए नही।

   वीरेंद्र सिंह बघेल ने सम्बोधित  करते हुए कहा  कि  केंद्र सरकार द्वारा गांव चलो अभियान को लेकर मंडल स्तर पर कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है जिसमे संगठन के निर्देश अनुसार करणी कार्य दिये गये है जिन्हे 9 फ़रवरी से 11 फ़रवरी तक पूर्ण करना है साथ ही प्रत्येक गांव व बूथों पर पदाधिकारियो को प्रवास करके लोगो से मिलना है ।  हम सभी को अपने बूथ पर जाकर और केंद्र सरकार की पांच योजना व राज्य सरकार की पांच योजनाओ की जानकारी देना भाजपा की सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किया है । भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें मिल कर यह डबल इंजन की सरकार दुगनी गति विकास कर रही है।

    भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि भाजपा नगर मंडल कार्यशाला में जिला कार्यालय मंत्री जगदीश जाट,किसान मोर्चा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश राजपुरोहित,मंडल अध्यक्ष नितेश अग्रवाल,पूर्व नपा अध्यक्ष ममता जोशी,अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनमचंद फकीरा,अभियान मंडल संयोजक रितेश अग्निहोत्री व कैलाश पिपलोदिया,बसंतीलाल जैन,राजेश हारोड़,लोकसभा सोशल मीडिया संयोजक दीपक सिंह रघुवंशी सहित भाजपा नगर मंडल पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यशाला का संचालन मंडल महामंत्री राजेश डाबी व आभार नितेश अग्रवाल ने माना।