पोड़ी उपरोड़ा मंडल मे भाजपा का तूफानी प्रचार प्रसार : NN81

Notification

×

Iklan

पोड़ी उपरोड़ा मंडल मे भाजपा का तूफानी प्रचार प्रसार : NN81

28/04/2024 | April 28, 2024 Last Updated 2024-04-28T06:49:05Z
    Share on

 छत्तीसगढ़ पोड़ी उपरोड़ा

नानक राजपुत

स्लग :- पोड़ी उपरोड़ा मंडल मे भाजपा का तूफानी प्रचार प्रसार, प्रत्येक घरो मे भाजपा के योजनाओ को बताया जा रहा। 



तीसरे चरण कि चुनाव मे भाजपा क्षेत्र मे चुनाव प्रचार को लेकर सख्ती बरत रहि है, मंडल से लेकर बूथ तक भाजपा अपने कार्यकर्ताओ को भेज कर जन सम्पर्क करा रहि, जनताओ तक भाजपा द्वारा जारी घोसणा पत्र को प्रत्येक जनताओं तक पहुंचाया जा रहा। पोड़ी उपरोड़ा मे दोनों बूथ के प्रत्येक घरो मे बूथ अध्यक्ष प्रकाश राजपूत, महिला मोर्चा महा मंत्री शोभा राजपूत, वैशाली जोशी व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओ ने लगातार घर घर दस्तक देकर प्रचार मे जुटे हुए हैं, और मोदी कि गारंटी नीति को कार्यकर्ता घर घर बता रहे हैं। 


दरसल भाजपा ने युवाओं, महिलाओ, किसानो और गरीबो पर ध्यान केंद्रित किया है,  वर्तमान मे महत्तारी वंदन योजना से महिलाओ मे अच्छा रुझान देखने को मिला है, ग्रामीण महिलाये इस योजना को लेकर काफ़ी उत्साहित हैं, पीएम मोदी ने युवाओं को व्यापार के लिए "मुद्रा लोन की योजना 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख किया गया। वहीं आयुषमान कार्ड से 5 लाख तक मुफ्त इलाज से भी जानता प्रभावित है,और भी अन्य योजनाए हैं जो भाजपा ने जारी किये हैं, जिन्हे पूर्ण जानकारी नहीं इसकी जानकारी भी जनताओं तक पहुंचाने का काम कार्यकर्ता कर रहे है।