संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवार मनीष श्रीवास्तव ने पर्चा दाखिल किया : NN81

Notification

×

Iklan

संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवार मनीष श्रीवास्तव ने पर्चा दाखिल किया : NN81

12/04/2024 | April 12, 2024 Last Updated 2024-04-12T11:25:27Z
    Share on

 *मेहनतकश वर्ग की पार्टी एस यू सी आई (कम्युनिस्ट) के “गुना - शिवपुरी”संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवार मनीष श्रीवास्तव ने पर्चा दाखिल  किया* 

न्यूज़ रिपोर्टर शाका नामदेव गुना


खबर गुना जिला मध्य प्रदेश से  

    


 आज दिनांक 12 अप्रैल 2024 को SUCI Communist के गुना - शिवपुरी संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी कॉमरेड मनीष श्रीवास्तव ने सबसे पहले पर्चा दाखिल किया व प्रेस नोट जारी करते हुए उन्होंने कहा - 

 “कि  देश में कांग्रेस का शासन रहा और उसके बाद भाजपा भी सत्ता में रही लेकिन इस दौरान भी देश में एकाधिकारी पूंजीपति वर्ग अमीर से और अमीर होते गये और देश की आम जनता घोर गरीबी और बदहाली की शिकार होती रही। कांग्रेस ने जिन पूंजीपति परस्त नीतियों को अपनाया बाद के समय में भाजपा ने उन्हीं घोर जन विरोधी नीतियों को तेजी से आगे बढ़ाया जिसके फलस्वरूप आज हमारे देश में बड़े पूंजीपतियों की पूंजी में तेजी से वृद्धि हुई है जबकि करोड़ों करोड़ आम नागरिकों की स्थिति बद से बदतर हुई है। भाजपा और कांग्रेस सहित ये तमाम पार्टियाँ पूंजीपति वर्ग की ही सेवादार पार्टियाँ हैं वे जब भी सत्ता में आईं हैं पूंजीपति वर्ग की ही सेवा की है। हमारे देश की CPI - CPI (M) जैसी वामपंथी पार्टियां भी आज सुधारवादी बन चुकी हैं और कांग्रेस जैसी पूंजीवादी पार्टी के साथ मिलकर सत्ता में भागीदारी निभाने की कोशिश कर रहीं हैं। ऎसी एक स्थिति में एस यू सी आई (कम्युनिस्ट) ही एक मात्र पार्टी है जो मार्क्सवाद लेनिनवाद कामरेड शिवदास घोष के चिंतन के आधार पर वामपंथ की क्रांतिकारी धारा को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है। और एस यू सी आई (कम्युनिस्ट) का मानना है कि महज चुनाव के जरिये आम जनता के हालातों में कोई परिवर्तन नही आयेगा इसलिए क्रांतिकारी जन आंदोलन को मजबूत करते हुये व्यवस्था में एक क्रांतिकारी परिवर्तन की आवश्यकता है।” 

          SUCI कम्युनिस्ट के मध्यप्रदेश राज्य कमिटी के सदस्य कॉमरेड प्रदीप आर बी जी कहा कि *"एस यू सी आई कम्युनिस्ट पूरे देश भर में और खास तौर पर मध्यप्रदेश में आम जनता की सभी समस्याओं के खिलाफ और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लगातार जन आंदोलन को आगे बढ़ाने में प्रयासरत है। हमारी पार्टी चुनाव को भी एक आंदोलन के हिस्से के रूप में देखती है हमारे कोई भी उम्मीदवार जीतकर अगर संसद में जाते हैं तो वे जनता की आवाज को जनता के हक में मजबूत करने की कोशिश करेंगे।"

उन्होंने कहा कि *"आगामी लोकसभा चुनाव में, हम मध्यप्रदेश की 6 सीटों समेत, 19 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों के 151 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव मै भागीदारी कर रहे है। 

       साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे ये सभी उम्मीदवार देश - प्रदेश में अश्लीलता अपसंस्कृति नशाखोरी सहित मंहगाई बेरोजगारी और किसान मजदूर और छात्र युवा आंदोलनों में नेतृत्वकारी भूमिका निभाते आये हैं और अपने निजी जीवन में भी हर तरह की भृष्ट राजनीति के खिलाफ उच्च नीति नैतिकता आदर्श के साथ क्रांतिकारी राजनीति को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। 


अंत में उन्होंने गुना - शिवपुरी  लोकसभा क्षेत्र के नागरिकों से अपील की कि जनांदोलन को आगे बढ़ाने के लिए एंव भाजपा - कांग्रेस जैसी पूंजीवादी पार्टियों को परास्त करते हुये मेहनतकश वर्ग की क्रांतिकारी राजनीति को हर तरह से मदद करते हुये चुनाव में विजयी बनायें। 





                                                 द्वारा

                                                मनोज रजक

9993571774

                                                 SUCI(c) कार्यालय गुना ( म.प्र.)