Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

खेजडाखेड़ी गांव में 4 वर्षीय बच्ची साथ किया पड़ोसी ने किया दुष्कर्म : NN81

 जिला आगर मालवा से 

रिपोर्टर मोहम्मद आलम खान 

खबर


 खेजडाखेड़ी गांव में 4 वर्षीय बच्ची साथ किया पड़ोसी ने किया दुष्कर्म



 जिला आगर मालवा के सोयत कलां क्षेत्र के एक गांव में 4 साल की मासूम से रेप करने की घटना सामने आई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और IPC-376 की धाराओं में FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश जारी की है। पुलिस का कहना है कि बच्ची की हालत ठीक है और इलाके में पूरी तरह शांति है। थाना प्रभारी यशवंत गायकवाड़ ने बताया कि बच्ची रविवार शाम को 5:30 बजे लग भग घर के बाहर खेल रही थी तभी उसके पड़ोसी ने उसको अपने घर के अंदर बुलाकर उसके साथ घटना को अंजाम दिया, घटना के बाद से ही पड़ोसी नाबालिक लड़का फरार है। सिविल अस्पताल सुसनेर में बालिका का मेडिकल हुआ।


थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपित नाबालिक लड़का अपनी दादी के साथ रहता है और कक्षा दसवीं में पढता है, उसके माता-पिता मजदूरी करने के लिए जोधपुर गए हुए हैं व लड़के की उम्र लगभग 16 साल है। घटना के बाद उसकी दादी और नाबालिक आरोपित लड़का दोनों फरार हो गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes