किसानों को 50 फीसदी अनुदान पर मिलेगा धान का बीज : NN81

Notification

×

Iklan

किसानों को 50 फीसदी अनुदान पर मिलेगा धान का बीज : NN81

23/05/2024 | May 23, 2024 Last Updated 2024-05-23T09:42:40Z
    Share on

 किसानों को 50 फीसदी अनुदान पर मिलेगा धान का बीज

FARRUKHABAD NEWS NATION 81 

फर्रुखाबाद-


 कृषि विभाग के राजकीय बीज गोदामों पर 50 फीसदी अनुदान पर धान का बीज किसानों को मिलेगा। बीज खरीदने वाले किसानों को अब मौके पर ही सब्सिडी का लाभ मिलेगा। किसानों को बीज के कुल मूल्य का आधा ही जमा करना पड़ेगा।

दरअसल फर्रुखाबाद जनपद में धान की खेती का क्षेत्रफल लगभग 13198.00 हेक्टेयर है| जिसमे 800 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बासमती चावल की खेती की जाती है| सभी राजकीय बासमती धान का उत्पादन करनें से किसानों को कम लागत में अधिक आर्थिक लाभ होता है| जिलाधिकारी डा. वीके सिंह नें बताया कि जनपद के सभी राजकीय बीज गोदामों पर खरीफ सीजन के बासमती धान की सभी प्रजातियां उपलब्ध हैं| उन्होंने बताया कि इस खरीफ सीजन में धान बीज पर निर्धारित विक्रय दर का 50 प्रतिशत का अनुदान अनुमन्य है|

संवाददाता -शैलेश कुमार यादव