Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मुर्गा चोरी की बात पर विवाद खूनी संघर्ष में चार लोग गंभीर घायल : NN81

 *मुर्गा चोरी की बात पर विवाद खूनी संघर्ष में चार लोग गंभीर घायल*


पत्रकार अमन खान इंकलाबी



राजगढ़, सारंगपुर. नगर के वार्ड पांच स्थित कोली मोहल्ला में बुधवार शाम को मुर्गा चोरी करने की बात को लेकर एक ही समुदाय के दो गुटो में विवाद हो गया, कहा सुनी के बीच विवाद में धारदार हथियारों के साथ खूनी संघर्ष शुरू हो गया। जिससे दोनों पक्षों के चार लोग गंभीर को रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाद करने वाले को गिरफ्तार किया। घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को शाजापुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों पर धारा 307,294,323,324,506,452 और 34 आईपीसी सहित विभिन्न धाराओं में क्रॉस के दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes